होम / कन्नड़ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

कन्नड़ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

Prachi • LAST UPDATED : October 30, 2021, 7:09 am IST
ADVERTISEMENT
कन्नड़ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

Puneeth Rajkumar

इंडिया न्यूज, चेन्नई:
Puneeth Rajkumar: शुक्रवार (29 अक्टूबर) को कन्नड़ सुपरस्टार (Kannad superstar) पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें जिम करने के दौरान जोर का हार्ट अटैक आया था। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में रखा गया है। यहां पर हजारों की संख्या में फैंस अपने चहेते स्टार के अंतिम दर्शन के लिए इकठ्ठा हुए हैं। अपने स्टार के आखिरी दर्शन कर फैंस खासे भावुक हो गए और रोने लगे।

हालात काबू में रखने के लिए पुलिस ने कई इलाकों में धारा 144 लगा दी है। वहीं पुनीथ की मृत्यु की खबर से पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पुनीथ का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। बता दें कि पुनीथ की बेटी शनिवार के दिन विदेश से आएंगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए पुनीथ का पार्थिव शरीर स्टेडियम में रखा गया है।

Read More: कन्नड सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हार्ट अटैक से निधन

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT