होम / तैमूर-जहांगीर नाम रखने पर ट्रोल हुई थीं करीना कपूर खान, ट्रोलर्स को दिया मुहंतोड़ जवाब

तैमूर-जहांगीर नाम रखने पर ट्रोल हुई थीं करीना कपूर खान, ट्रोलर्स को दिया मुहंतोड़ जवाब

India News Editor • LAST UPDATED : September 10, 2021, 3:17 pm IST
ADVERTISEMENT
तैमूर-जहांगीर नाम रखने पर ट्रोल हुई थीं करीना कपूर खान, ट्रोलर्स को दिया मुहंतोड़ जवाब

इंडिया न्यूज, मुंबई:
बॉलिवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फैमिली लाइफ के लिए चर्चा में बने रहते हैं इस कपल के दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर भी अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन करीना सैफ को अपने बच्चों के नाम को लेकर यूजर्स ने खूब खरी-खोटी सुनाई है जिस पर पहली बार करीना ने मुहंतोड़ जवाब दिया है। करीना ने एक इंटरव्यू में कहा ह्यईमानदारी से कहूं तो ये केवल नाम हैं जो हमें पसंद आए। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। ये खूबसूरत नाम हैं और वे दोनों खूबसूरत बच्चे हैं। यह बेहद दुखद है कि कोई बच्चों को क्यों ट्रोल करता है मुझे बहुत बुरा लगता है लेकिन मैं अपने काम पर ध्यान लगाना चाहती हूं। मैं अपनी जिंदगी ट्रोल्स के हिसाब से नहीं जी सकती। सैफीना ने 2016 में पैदा हुए अपने पहले बच्चे तैमूर के नाम का मीडिया के सामने खुलासा किया था। लोगों ने तुर्की से आए आक्रमणकारी तैमूर लंग के नाम पर अपने बेटे का नाम रखने पर ट्रोल किया था। उनको इस बात पर आपत्ति थी कि तैमूर ने भारत पर आक्रमण किया था। वो क्रूर शासक था जिसने सरेआम मारकाट मचाई थी। हालांकि सैफीना ने इसे मानने से इनकार कर दिया था। उनका मानना रहा है कि 300 साल पहले क्या हुआ था ये किसने देखा पर तैमूर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस की वजह से बड़ी फैन फॉलोइंग रखते है और पैपराजी के भी पसंदीदा स्टार किड हैं। हालांकि जब उनके दूसरे बच्चे की बात आई तो उन्होंने ऐसा करने से परहेज किया शायद तैमूर के नाम को मिली नफरत से उन्होंने ये फैसला किया था। करीना और सैफ के दूसरे बेटे जहांगीर को जेह भी कहा जाता है सोशल मीडिया पर तब सामने आया जब करीना ने हाल ही में अपनी किताब लॉन्च की थी। इस किताब में बेबो ने जेह के नाम को अंकित किया था। फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब अपनी अगली फिल्म ह्यलाल सिंह चड्ढाह्ण में नजर आएंगी। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आॅस्कर जीत चुकी टॉम हैंक्स की हॉलिवुड फिल्म ह्यफॉरेस्ट गम्पह्ण का हिंदी अडैप्टेशन है। इसके अलावा करीना कपूर ने हंसल मेहता और एकता कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म की भी हाल में घोषणा की है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT