होम / Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani स्टारर Litti Chokha इस दिन होगी रिलीज

Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani स्टारर Litti Chokha इस दिन होगी रिलीज

Prachi • LAST UPDATED : October 3, 2021, 12:13 pm IST
ADVERTISEMENT
Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani स्टारर Litti Chokha इस दिन होगी रिलीज

Litti Chokha

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Khesari Lal Yadav बॉलीवुड इंडस्ट्री के बाद भोजपुरी सिनेमा ने भी अपनी रुकी फिल्मों की रिलीज डेट जारी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने अपकमिंग फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ (Litti Chokha) की रिलीज डेट जारी कर दी है। इस फिल्म में काजल राघवानी के साथ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आनस्क्रीन रोमांस करते दिखाई देंगे।

काजल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ नए पोस्टर साझा किए और खुलासा किया कि यह इस दुर्गा पूजा यानी 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आएगी। Litti Chokha फिल्म एक आम आदमी के जीवन और उसके संघर्षों की कहानी को प्रदर्शित करेगी। यह पराग पाटिल द्वारा निर्देशित और प्रदीप के शर्मा द्वारा निर्मित है।

पोस्टर में Kajal Raghwani और Khesari Lal Yadav गांव के आम आदमी और औरत के लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी लंबे से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में काजल और खेसारी के अलावा संजय पांडे, प्रदीप शर्मा और मनोज टाइगर जैसे अन्य कलाकार सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की ओर से खूब प्यार मिला था।

फिल्म का संगीत ओम झा और मधुकर आनंद ने दिया है। इसके अलावा काजल राघवानी की पाइपलाइन में ‘लक्ष्मी बिटिया’, ‘अमानत’, ‘दंड नायक’, ‘लव विवाह डॉट कॉम’ और ‘प्रजातंत्र’ जैसी कई फिल्में हैं।

 

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT