होम / Rajat Bedi की कार से हुई शख्स की मौत, केस दर्ज

Rajat Bedi की कार से हुई शख्स की मौत, केस दर्ज

Prachi • LAST UPDATED : September 9, 2021, 8:13 am IST
ADVERTISEMENT
Rajat Bedi की कार से हुई शख्स की मौत, केस दर्ज

Rajat bedi

इंडिया न्यूज, मुंबई:
90 के दशक में बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और बिजनेसमैन रजत बेदी ( Rajat Bedi) मुसीबत में फंस गए हैं। हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में रजत बेदी की कार ने एक शख्स को टक्कर मार दी थी जिससे शख्स घायल हो गया था। अब खबरें आ रही हैं कि घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने बताया कि एक्टर रजत बेदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज (case registered) कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने रजत के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। डीएन नगर पुलिस ने बताया कि घायल को आनन-फानन में कूपर अस्पताल लाया गया था लेकिन इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई है। डीएन नगर पुलिस ने रजत के खिलाफ (Section 304-A of IPC) आईपीसी की धारा 304-A (लापरवाही से मौत) का भी केस दर्ज किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से रजत के फैंस खासे परेशान हैं। इस पूरे मामले में रजत बेदी की टीम ने भी बयान दिया है। बयान में टीम ने कहा कि वे पीड़ित का पूरा इलाज करवा रहे थे और पीड़ित के परिवार का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा था। बयान में टीम ने कहा कि रजत ट्रैफिक की वजह से काफी धीरे गाड़ी चला रहे थे लेकिन तभी उनकी गाड़ी के सामने राजेश (पीड़ित) आ गए। उस समय राजेश नशे में थे। कार से टक्कर लगने के बाद रजत खुद उन्हें कूपर अस्पताल लेकर गए और हर तरह की मदद भी दी।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT