होम / ऑटो की हुई दुर्घटना, छात्रा की बहादुरी से कैसे बची यात्रियों की जान देखें दिल जीतने वाला वीडियो

ऑटो की हुई दुर्घटना, छात्रा की बहादुरी से कैसे बची यात्रियों की जान देखें दिल जीतने वाला वीडियो

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 9, 2024, 11:40 am IST
ADVERTISEMENT
ऑटो की हुई दुर्घटना, छात्रा की बहादुरी से कैसे बची यात्रियों की जान देखें दिल जीतने वाला वीडियो

auto rickshaw

India News (इंडिया न्यूज), Mangaluru Viral Video: कर्नाटक के मंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिख रही एक लड़की के बहादुरी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल मामला ये है कि मंगलुरु में तेजगति से जा रहे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाती है। जिसमें एक महिला ऑटो के नीचे दब जाती है। इस हादसे के बाद पास में एक ट्यूशन में क्लास में पढ़ाई कर रही महिला की बेटी तुरंत आकर अपनी मां की जान बचा लेती है। इस दुर्घटना के बारे में उस महिला की बेटी को कैसे जानकारी हुई ये अभी पता नहीं चल पाया है। 

घटना का वीडियो कैसे सामने आया? 

दरअसल ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है। जिसके बाद इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लड़की ऑटो पलटने के बाद कुछ लोगों की मदद से उसे  उठा रही है। और ऑटो में फंसे अपनी मां की जान बचा रही है। ये घटना मंगलुरु के किन्निगोली के रामनगर इलाके की बताई जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लड़की की जमकर तारीफ भी हो रही है।

गणपति बप्पा के इस मंदिर में मन्नत मांगने पर तय हो जाता है रिश्ता, प्यार करने वालों मुराद होती है पूरी

सोशल मीडिया पर लड़की की हो रही तारीफ 

जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम चेतना बताया जा रहा है। महिला को हादसे में गंभीर चोटें आईं हैं। जिसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में ऑटो रिक्शा चालक और उसमें सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं हैं। बताया ये जा रहा है कि अगर ऑटो को समय रहते नहीं उठाया जाता तो उसमें सवार सभी यात्रियों की मौत हो सकती है। मगर कहते हैं न वो शमा क्या बुझे जिसकी हिफाजत खुदा करें। उस महिला की बेटी की बहादुरी की वजह से कई यात्रियों की जान बच सकी। हम सब को ऐसे दुर्घटना के मौके पर इस तरह से ही सूझबुझ का परिचय देना चाहिए।

क्या Rahul Gandhi बदलने वाले हैं कांग्रेस चीफ? Vinesh Phogat के इस बयान से मची सियासी हलचल 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT