ADVERTISEMENT
होम / Live Update / Mount Elbrus: मध्य प्रदेश के दंपति ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा, किया सूर्य नमस्कार…

Mount Elbrus: मध्य प्रदेश के दंपति ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा, किया सूर्य नमस्कार…

BY: Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 16, 2023, 4:07 pm IST
ADVERTISEMENT
Mount Elbrus: मध्य प्रदेश के दंपति ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा, किया सूर्य नमस्कार…

Mount Elbrus: मध्य प्रदेश के दंपति ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा

India News (इंडिया न्यूज़),Mount Elbrus: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले कि एक दंपत्ति ने यूरोप के सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एलब्रूस पर तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता का पर्व मनाया है। रतलाम के अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर आज सुबह तिरंगा फहराया और सूर्य नमस्कार कर संपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से निरोग रहने का संदेश भी दिया है।

तापमान 20-25 डिग्री में की चढाई

खास बात यह की चढाई के दौरान इस क्षेत्र का तापमान 20-25 डिग्री था। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी इस दंपति ने 18510 फीट की ऊंचाई सफलतापूर्वक पार कि है। अनुराग बैंक ऑफ़ बड़ौदा में एंप्लॉय है जबकि सोनाली पटवारी है। यह दोनों पति-पत्नी योग प्रशिक्षक भी है। जो समाज को स्वस्थ रहने के लिए हर दिन योग करने का संदेश दे रहे हैं। इस दौरान दोनों पति पत्नी ने पर्वत की चोटी पर सूर्य नमस्कार भी किया और राष्ट्रगान भी गाया।

यह दंपति स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर हैं

इसके पहले यह दंपति अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमिंजारो पर भी तिरंगा फहरा चुकी है। जिसकी ऊंचाई 19311 फीट है। यह देश की पहली ऐसी दंपति है जो अलग-अलग देश की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर जाकर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ा रही है। यह दंपति स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर भी है इस दंपत्ति ने पर्वतारोहण पूरा कर विश्व को स्वच्छता का संदेश भी दिया है।

यह भी पढ़े-

Tags:

77th Independence Day 2023Independence Day 2023indianewsMP newsस्वतंत्रता दिवस

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT