होम / Mumbai Cruise Rave Party आखिर कौन है Aryan के साथ अरेस्ट हुई Munmun Dhamecha!

Mumbai Cruise Rave Party आखिर कौन है Aryan के साथ अरेस्ट हुई Munmun Dhamecha!

Prachi • LAST UPDATED : October 5, 2021, 11:37 am IST
ADVERTISEMENT
Mumbai Cruise Rave Party आखिर कौन है Aryan के साथ अरेस्ट हुई Munmun Dhamecha!

Munmun Dhamecha

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Mumbai Cruise Rave Party ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट ने फिलहाल जमानत नहीं दी है। आर्यन को अब 7 अक्टूबर तक एनसीबी की रिमांड में भेज दिया गया है। आर्यन (Aryan) के साथ मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) और अरबाज मर्चेंट सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई से दूर शिप पर ड्रग्स जब्त किए गए थे और फिलहाल जांच चल रही है।

वैसे, Aryan के बारे में तो सभी जानते हैं उनके साथ पकड़ी गई मुनमुन धमेचा आखिर कौन है। आर्यन के साथ उस ड्रग्स पार्टी में शामिल मुनमुन के बारे में कुछ जानकारी हाथ लगी है। आपको जानकार हैरानी होगी कि Munmun बेसिकली मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं। हालांकि, अब सागर में उनके फैमिली का कोई सदस्य नहीं रहता है।

(Mumbai Cruise Rave Party) Munmun Dhamecha को पार्टीज का काफी शौक है

उनके पेरेंट्स भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका एक भाई प्रिंस धमेचा जो दिल्ली में रहता है और Munmun  भी अपने भाई के साथ रहती है। आपको बता दें कि Munmun की मां का पिछले साल ही निधन हुआ था जबकि पिता अमित कुमार धमेचा को वो कई साल पहले ही खो चुकी है। बता दें कि मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल है और कई फैशन शोज में रैम्पवॉक कर चुकी है। वे बेहद खूबसूरत है और स्टाइल के मामले में अच्छी-अच्छी हीरोइनों की भी मात देती है।

Munmun Dhamecha को पार्टीज का काफी शौक है। उन्हें अक्सर गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल, वरुण धवन, निखिल चिनप्पा जैसी सेलेब्स के साथ देखा जा चुका है। पार्टीज का शौक रखने वाली मुनमुन दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन ने कुछ ऐड्स में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मुनमुन ने अपनी ढेर सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है। उनके बारे में ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके सारे दोस्त भी है।

 

Read More : Ab Hamara Hero Kya Karega राव और कृति की अगली फिल्म

Connect Us : Twitter Facebook

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT