होम / Navratri Song 2021 Pawan Singh के "काली माई किरिया' को मिले लाखों व्यूज

Navratri Song 2021 Pawan Singh के "काली माई किरिया' को मिले लाखों व्यूज

Prachi • LAST UPDATED : October 8, 2021, 11:22 am IST
ADVERTISEMENT
Navratri Song 2021 Pawan Singh के

Kali Mai Kiriya song

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Navratri Song 2021: भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और गायक पवन सिंह (Famous Bhojpuri singer Pawan Singh) अक्सर अपने सांग्स को लेकर यूट्यूब एवं सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब उनका नवरात्रि का बेहतरीन गाना ”काली माई किरिया’ (Kali Mai Kiriya) रिलीज हुआ है। सांग का बेहतरीन वीडियो ‘मां अम्मा फिल्म्स’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वही ये सांग पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है।

म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ जानी मानी मशहूर अभिनेत्री जिया रॉय (Jiya Roy) दिखाई दे रही है। थोड़े ही वक़्त में वीडियो को लाखों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो में पीली साड़ी में जिया रॉय बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में पवन सिंह शहर से आई बीवी से संस्कार नहीं भूलने का निवेदन कर रहे हैं।

जिया रॉय एवं पवन सिंह की जोड़ी को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रवि पंडित के डायरेक्शन में बने इस गाने की लिरिक्स को छोटू यादव ने लिखा है। जबकि इसका संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है। दुर्गा पूजा के फेस्टिवल में पवन सिंह का ये सांग तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More: Navratri Song 2021 शरद मल्होत्रा-हैली शाह का ‘Halo Re Halo’ हुआ रिलीज

Connect Us : Twitter Facebook

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT