इंडिया न्यूज, पटना:
New Bhojpuri Films: आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता है। इस इंडस्ट्री के सेलेब्स बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav)और काजल राघवानी (kajal raghwani) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

इस जोड़ी की फिल्म प्यार किया तो निभाना (pyaar kiya toh nibhana) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है कि आज के ही दिन खेसारी और काजल की फिल्म लिट्टी चोखा (litti chokha) भी रिलीज होने जा रही है। खेसारी की एक साथ दो फिल्में रिलीज होना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। दोनों ही फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है कि आडियन्स को कौन सी फिल्म पसंद आती है।

(New Bhojpuri Films) pyaar kiya toh nibhana की कहानी

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसमें खेसारी पर काजल का गुस्सा दिखाया गया है ये कहानी प्यार,मोहब्बत और नफरत की कहानी है। फिल्म की बात करें तो इसकी शूटिंग लंदन में हुई है। फिल्म में खेसारी और काजल के साथ दीपक सिन्हा, माया यादव, अनन्या बोरह और महिमा गुप्ता अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

(New Bhojpuri Films) फिल्म litti chokha की कहानी

खेसारी और काजल की दूसरी फिल्म लिट्टी चोखा की बात करें तो ये फिल्म भोजपुरी सभ्यता और ट्रेडिशन को दिखाने वाली है। बिहार और यूपी में लिट्टी चोखा बहुत पसंद किया जाता है। इस फिल्म की खास बात है कि ये एक संदेश भी देने वाली है। ये फिल्म बिहार और झारखंड में रिलीज हो रही है।

 

Read More: Salim Khan क्यूं चाहते हैं Amitabh Bachchan को हो जाना चाहिए रिटायर!

 

Connect With Us : Twitter Facebook