होम / New Bhojpuri Song अंकुश राजा का 'रउरे खातिर धन बचईले बानी' रिलीज

New Bhojpuri Song अंकुश राजा का 'रउरे खातिर धन बचईले बानी' रिलीज

Prachi • LAST UPDATED : September 21, 2021, 8:29 am IST
ADVERTISEMENT
New Bhojpuri Song अंकुश राजा का 'रउरे खातिर धन बचईले बानी' रिलीज

Ankush Raja and Shilpi Raj

इंडिया न्यूज, पटना :
New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर अंकुश राजा (Ankush Raja) और शिल्पी राज (Shilpi Raj) की जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी के गानों का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच अब इनका एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसके बोल रउरे खातिर धन बचईले बानी हैं। इसमें हॉटनेस का डबल डोज देखने के लिए मिल रहा है और दर्शकों को इसका वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। भोजपुरी गाना रउरे खातिर धन बचईले बानी के वीडियो को डीआरएस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस बात की जानकारी बीते दिन सिंगर अंकुश राजा ने भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। उन्होंने वीडियो का एक पोस्टर शेयर करते हुए गाने के रिलीज के बारे में फैंस को बताया था, जो कि अब रिलीज किया जा चुका है।

New Bhojpuri Song रिलीज होते ही दस हजार के करीब व्यूज मिले

सॉन्ग जारी किए जाने के महज कुछ ही घंटों में इसे दस हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। इसमें एक्ट्रेस दिव्यांशिनी उर्फ प्रियंका बिस्वास की बोल्ड अदाएं देखने के लिए मिल रही है। दिव्यांशिनी को उनकी इसी अदा के लिए जाना जाता है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वहां भी फैंस की धड़कनें बढ़ाती दिखाई देती हैं। दिव्यांशिनी कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं। वो इससे पहले कई वेब सीरीज में अपनी हॉटनेस का जादू चला चुकी हैं। अंकुश राजा के साथ उनका पहला म्यूजिक वीडियो है। बहरहाल, अगर Ankush Raja के गाने रउरे खातिर धन बचईले बानी की बात की जाए तो इसे अंकुश और शिल्पी राज ने गाया है और दिव्यांशिनी पर फिल्माया गया है। गाने के लिरिक्स गौतम राय ने लिखे हैं, साथ ही म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं।

 

Connect With Us: Twitter facebook

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT