होम / 'नमाज और कुरान' पर ये क्या बोल गईं Nora Fatehi? आयात और जप से जुड़ा है मामला

'नमाज और कुरान' पर ये क्या बोल गईं Nora Fatehi? आयात और जप से जुड़ा है मामला

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 16, 2024, 2:36 pm IST
ADVERTISEMENT
'नमाज और कुरान' पर ये क्या बोल गईं Nora Fatehi? आयात और जप से जुड़ा है मामला

Nora Fatehi

India News (इंडिया न्यूज), Nora Fatehi Troll On Namaz: बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्टर नोरा फतेही अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। अब उन्होनें कुछ ऐसा कह दिया है जिससे उनके फैंस उन पर भड़क रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नोरा फतेही नमाज को लेकर कुछ बाते कर रही हैं। इसी दौरान वो कुछ ऐसा कह गईं जिसके बाद वो ट्रोर्लस के निशाने पर आ गई हैं। इस वीडियो में नोरा एक पॉडकास्ट शो में आई हुई हैं। जहां पर हैं जहां उनसे नमाज को लेकर एक सवाल पूछा गया था।

नमाज में जप किया जाता है? 

इंरव्यूवर के दौरान जब उनसे पूछा जाता है कि क्या नमाज में जप किया जाता है? जिसका जवाब नोरा फतेही देते हुए कहती हैं कि, ”नहीं इसमें जप नहीं किया जाता है। इसमें याद किया जाता है और शहादा किया जाता है।’ यहां शहादा का अर्थ है सिर्फ एक अल्लाह है। इसके बाद हम कुरान की आयतें पढ़ते हैं। कुछ स्पेशल आयतें भी हैं जो कि हम नमाज की शुरुआत में कहते हैं जैसे सूरह फ़ातिहा.. जिसके साथ हम नमाज की शुरुआत करते हैं। सभी मुस्लिम इसके साथ ही नमाज की शुरुआत करते हैं और सुरह का मतलब पूरा चैप्टर होता है।” आगे जब इंटरव्यूवर ये सवाल करता है कि,  क्या ये एक कविता की तरह है?  जिस पर नोरा ने जवाब दिया कि, हां, ”ये एक कविता की तरह है।” अब इसी बात को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

लोग कर रहे ट्रोल 

एक ने किसी ने लिखा, ‘यह कविता नहीं है, ”ये स्वयं अल्लाह के शब्द हैं।”
वहीं दूसरा लिखता है कि ”क्या हम इस तथ्य की सराहना कर सकते हैं कि वह इस्लाम के बारे में कई अन्य सेलेब्स से कहीं अधिक जानती है। कम से कम वह सही दिशा में बोलने की कोशिश कर रही है। मार्गदर्शन अल्लाह के हाथ में है हमारे नहीं।”

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT