होम / इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर PM मोदी-सोनिया गांधी सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, भारत जोड़ो यात्रा में आज चलेंगी सिर्फ महिलाएं

इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर PM मोदी-सोनिया गांधी सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, भारत जोड़ो यात्रा में आज चलेंगी सिर्फ महिलाएं

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 19, 2022, 10:29 am IST
ADVERTISEMENT
इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर PM मोदी-सोनिया गांधी सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, भारत जोड़ो यात्रा में आज चलेंगी सिर्फ महिलाएं

Indira Gandhi Birth Anniversary

Indira Gandhi Birth Anniversary: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज शनिवार, 19 नवंबर को 105वीं जयंती है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सानिया गांधी ने शक्ति स्थल जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके अलावा पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शक्ति स्थल पहुंचकर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि “हमारी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। पीएम मोदी ने ब्रिटिश सेना से लड़ने वाली झांसी की रानी लक्ष्मी बाई को भी उनकी जयंती पर याद किया और कहा कि उनके साहस और देश के लिए उनके महान योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।”

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस नेता ने पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुलढाना से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है।

भारत जोड़ो यात्रा में चलेंगी सिर्फ महिलाएं

जानकारी दे दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती के अवसर पर महिला शक्ति को दर्शाने के लिए आज शनिवार, 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ महिलाएं चलेंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में इस पहल में महिला सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी आदि शामिल होंगी।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT