होम / Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pics : बॉलीवुड की देसी गर्ल ने पति निक संग होली पर ससुराल में जमकर उड़ाया गुलाल

Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pics : बॉलीवुड की देसी गर्ल ने पति निक संग होली पर ससुराल में जमकर उड़ाया गुलाल

Vir Singh • LAST UPDATED : March 19, 2022, 12:16 pm IST
ADVERTISEMENT
Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pics : बॉलीवुड की देसी गर्ल ने पति निक संग होली पर ससुराल में जमकर उड़ाया गुलाल

Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pics

Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pics

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pics बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में अपने ससुराल में जमकर होली खेली। निक ने भी प्रियंका के गालों पर खूब गुलाल मला और मौज मस्ती की। प्रियंका ने होली की आज कई सारे वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। निक ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ रील्स साझा किए हैं जिसमें उन्हें भी होली सेलिब्रेशन का मजा लेते देखा जा सकता है। प्रियंका व निक होली खेलते हुए एक दूसरे से गले भी मिल रहे हैं। दोनों ने किस करते भी अपनी एक फोटो शेयर की है। तस्वीरों को उनके फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

Also Read : Pathaan: शाहरुख खान के बाद Deepika Padukone की पिक्स हुईं लीक, नियॉन स्विमसूट में आईं नजर

फोटो शेयर करते लिखा फिल्म वक्त का गाना

Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pics

निक एक फोटो में हाथों में गुलाल लेकर किसी को रंग लगाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में प्रियंका गुलाल लेकर मौज मस्ती कर रही हैं। प्रियंका ने इन फोटो को शेयर करते हुए उनकी फिल्म वक्त का गाना लिखा, ‘Do me a favor..let’s play holi’ हालांकि आगे प्रियंका ने लिखा, सॉरी… मुझे खेलनी ही पड़ी।

Also Read: Happy Holi 2022 चेहरों पर अरसे बाद खिलखिलाएंगे उल्लास के रंग, दो साल बाद धूमधाम से मनेगा होली का पर्व

देसी गर्ल ने सभी को कहा, हैप्पी होली

Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pics

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि ऐसे समय जब पूरी दुनिया डरा महसूस कर रही है, तब थोड़ी सी मस्ती करना भी वाकई खुदा की नेमत है। उन्होंने लिखा, सभी को हैप्पी होली। हमारी फैमिली व सभी फ्रैंड्स का धन्यवाद जिन्होंने ऐसे होली खेली जैसे देसी लोग खेलते हैं। मैं आप सबकी बहुत आभारी हूं।

Also Read: Bhojpuri Holi Songs 2022: भोजपुरी के इन गानों को सुने बिना नहीं आएगा होली खेलने का मजा, झूम उठेंगे आप

प्रियंका संग दिवाली मनाते भी देखे गए हैं निक, हर भारतीय त्योहार सेलिब्रेट करते हैं

Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pics

भारत में जिन त्योहारों का काफी महत्व है, निक अक्सर पत्नी प्रियंका के साथ इन त्योहारों को सेलिब्रेट करते हैं। इससे पहले प्रियंका संग उन्हें दिवाली मनाते भी देखा गया है। होली की जिन ताजा वीडियो और तस्वीरों निक होली सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं उन्होंने खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों व वीडियो को शेयर किया है। गौरतलब है निक जोनस अमेरिका के रहने वाले हैं।

Also Read: Happy Holi 2022 Wishes In Sanskrit

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT