होम / 2 September Weather: देश के उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश का अनुमान, एनसीआर में रहेगी उमस भरी गर्मी

2 September Weather: देश के उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश का अनुमान, एनसीआर में रहेगी उमस भरी गर्मी

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : September 2, 2023, 6:17 am IST

India news(इंडिया न्यूज़),2 September Weather: बारिश नहीं होने की वजह से कई राज्यों में सूखी की स्थिति पैदा हो गई। अगस्त का महीने सबसे सूखा रहा। सितंबर में भी बारिश की संभावना बहुत कम है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के  उत्तर पूर्वी भागों में अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं, कुछ  हिस्सों में अगले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार,  असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मानसून की सक्रियता से एक बार फिर देश के मध्य और दक्षिण के भागों में बारिश के आसार हैं।

एनसीआर में उमस

सितंबर में पूरे देशभर में कम बारिश होने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार को दिन उमस भरी गर्मी रहेगा। बारिश नहीं होने से दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्ससियस के आसपास चल रहा है, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री के आसपास है। एनसीआर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। पिठले सप्ताह हल्की बारिश दिल्ली के लोगों को राहत दिया था।वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि पूर्वी इलाके में मध्यम बारिश हो सकती है। वैज्ञानिक के मुताबिक आंकड़े बताते हैं पूरे भारत वर्ष में 1901 के बाद से अब तक की अवधि में इस वर्ष सबसे कम बरसात हुई है।

उत्तराखंड में यलो अलर्ट

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड  में मौसम विभाग ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादुन  में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हरियाणा और पंजाब में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT