होम / Congress President Election 2022: सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ स्थित आवास पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Congress President Election 2022: सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ स्थित आवास पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : September 29, 2022, 3:49 pm IST
ADVERTISEMENT
Congress President Election 2022: सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ स्थित आवास पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

 

Congress President Election 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके 10 जनपथ स्थित आवास पहुंच गए हैं। खबरों के अनुसार गहलोत ने अध्यक्ष बनने से पहले मुख्यमंत्री पद छोड़ने से मना कर दिया है।

अशोक गहलोत खेमे के विधायक ने दी धमकी 

बता दें सोनिया गांधी से मुलाकात के बीच अशोक गहलोत खेमे के विधायक ने खुलकर धमकी दी है। गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि अगर किसी और खेमे से सीएम बनाया गया, तो हम सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे. हम मध्यावधि चुनाव के लिए भी तैयार हैं

जो हुआ दुखद है

अशोक गहलोत जब सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपद गए, तो उनके पास एक पेपर था। इसमें लिखा था जो हुआ बहुत दुखद है, मैं भी बहुत आहत हूं।

दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस का अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को दिल्ली में उन्होंने कहा, ‘मैं आज अपना नामांकन फॉर्म(कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए) लेने आया हूं और संभवत: कल भरूंगा. ‘ बता दें लोकसभा सदस्य शशि थरूर 30 सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT