इंडिया न्यूज, मुंबई:
Rajkummar Rao Patralekha Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्ड्स राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) अपने लव रिलेशनशिप को एक नए पड़ाव पर लेने के लिए तैयार हैं। राजकुमार राव और उनकी लेडी लव पत्रलेखा आज 14 नवंबर के दिन शादी करके हमेशा के लिए एक होने वाले हैं। वहीं इस प्री वेडिंग फंक्शन में राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया। उन्होंने अपनी जेब से अंगूठी निकाली और पत्रलेखा से पूछा कि “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस पर पत्रलेखा ने हां में जवाब दिया और कहा कि “हां राजकुमार राव मैं तुमसे शादी करूंगी”।
इसके बाद वो भी घुटनों पर बैठ गई। एक दूसरे के साथ अंगूठियां एक्सचेंज करने के बाद राजकुमार और पत्रलेखा दोनों डांस करते हुए दिखाई दिए। प्री वेडिंग फंक्शन में राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों ही स्टनिंग व्हाइट आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव व्हाइट इंडोवेस्टर्न में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर राजकुमार राव दी दुल्हनिया पत्रलेखा का लुक भी किसी डीवा से कम नहीं लग रहा है।
पत्रलेखा गॉर्जियस व्हाइट एंड सिल्वर आफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पत्रलेखा ने अपनी प्री-वेडिंग लुक को ट्रेंडी और स्टाइलिश नेकपीस, ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया है। बालों में उन्होंने मेसी हेयर बन बनाया हुआ है। पत्रलेखा का ग्लोइंग मेकअप भी आॅन पॉइंट हैं।
पत्रलेखा और राजकुमार राव का प्री वेडिंग लुक देखते ही बनता है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखें तो कपल के अलावा सभी गेस्ट भी थीम के अनुसार, व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान भी राजकुमार राव और पत्रलेखा के प्री वेडिंग फंक्शन में व्हाइट सूट में नजर आईं।
राजकुमार और पत्रलेखा की शादी आज चंडीगढ़ में दोनों के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में होगी। शादी द आॅबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट,न्यू चंडीगढ़ में है। यह तस्वीर उसी रिजॉर्ट की है, जहां लव बर्ड्स राजकुमार और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधेंगे। राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से डेट कर रहे है। वे कुछ समय से साथ में ही रह रहे हैं। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि था कि उन्होंने राजकुमार राव को पहली बार स्क्रीन पर फिल्म लव सेक्स और धोखा में देखा था। ये मूवी 2010 में रिलीज हुई थी।
Read More: Rajkummar Rao Patralekha Wedding शादी की कन्फर्म डेट सामने आई
Also Read : Rajkummar Rao Patralekha Wedding अपनी दुल्हन को स्पेशल गिफ्ट देंगे राजकुमार राव
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.