होम / HIMACHAL ELECTION : राजनाथ सिंह ने क्रिकेट के अंदाज में साधा आप और कांग्रेस पर निशाना, हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस को वाइड तो आप को बताया नो बाल

HIMACHAL ELECTION : राजनाथ सिंह ने क्रिकेट के अंदाज में साधा आप और कांग्रेस पर निशाना, हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस को वाइड तो आप को बताया नो बाल

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : November 7, 2022, 4:44 pm IST
ADVERTISEMENT
HIMACHAL ELECTION : राजनाथ सिंह ने क्रिकेट के अंदाज में साधा आप और कांग्रेस पर निशाना, हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस को वाइड तो आप को बताया नो बाल

Rajnath Singh

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : वैसे तो देश में इन दिनों ठंढ का माहौल है लेकिन हिमाचल में राजनीतिक पारा हाई है। हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की वहीं आप और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा रक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना है। मेक इन इंडिया के साथ आज देश लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में देश अगर आगे बढ़ता रहेगा तो संभावना है कि 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।आपको बता दें, राजनाथ सिंह सोमवार को बैजनाथ में भाजपा प्रत्याशी मुल्ख राज प्रेमी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ ने कहा केंद्र में मोदी सरकार से पहले 900 करोड़ का निर्यात होता था जो अब 20 हजार करोड़ पहुंच गया है और 2025 तक यही निर्यात 40 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा।

राजनाथ ने अपनी सरकार की तारीफ में कहा “आज विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कांग्रेस के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था में जहां देश नवमे और दसवें स्‍थान पर था। अब पांचवें स्थान पर आ गया है। कई बड़े देश आज भारत की तरफ देख रहे हैं। हमने हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प किया है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं हम लोग यह काम वोट हासिल करने के लिए कर रहे हैं। हम समाज को बांट कर वोट हासिल नहीं करना चाहते। गोवा में समान नागरिक संहिता वर्षों से लागू है। क्या गोवा में समाज टूट गया है?”

हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस को बताया वाइड बाल

अपनी सरकार के कार्यों की तारीफ के बाद राजनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा “वर्तमान राजनीति को क्रिकेट के शब्दों में कहूं तो कहूंगा। भाजपा जहां राजनीति की पिच पर ‘गुड लेंथ बाल’ डिलीवरी बन चुकी है। वहीं कांग्रेस पार्टी एक ‘वाइड बाल’ बन चुकी है। आम आदमी पार्टी की स्थिति यहां ‘नो बाल’ की है।”

कोविड काल में सराहनीय काम किया

राजनाथ ने ये भी कहा कोविड काल में मोदी सरकार ने सबसे सराहनीय काम किया है। खुद देश में वैक्सीन बनवा कर लोगों को कोविड से बचाया। केंद्र की मोदी और हिमाचल की जयराम सरकार ने कई योजनाएं लोगों के हित में चलाई हैं।

जयराम को बताया भ्रष्टाचार विरोधी

राजनाथ सिंह ने प्रदेश की मौजूदा सरकार के बारे में कहा जयराम का कार्यकाल सराहनीय रहा है, उनकी 5 साल की राजनीति छवि पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है। शौर्य पराक्रम की धरती भी है, यहां की हवा में अध्यात्म की खुशबू है। आपको बता दें, राजनाथ सिंह 2017 के चुनाव में भी यहां प्रचार में पहुंचे थे।

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT