होम / Ram Temple Inauguration: भगवान राम के साथ अयोध्या में रखा जाएगा कोदण्ड धनुष, जानें क्या है इसकी मान्यता

Ram Temple Inauguration: भगवान राम के साथ अयोध्या में रखा जाएगा कोदण्ड धनुष, जानें क्या है इसकी मान्यता

Mudit Goswami • LAST UPDATED : December 24, 2023, 1:36 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Ram Temple Inauguration:  राम की नगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। श्री राम जन्मभूमि पर बना रहे भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले रामलला के लिए सोने का कोदंड भेंट किया जाएगा।

बता दें कि  प्रभु राम के धनुष के सोने के इस स्वरूप को चेन्नई की कंपनी बना रही है। बिहार की राजधानी पटना  के प्रसिद्ध महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम के धनुष कोदंड का स्वर्ण स्वरूप रामलला को समर्पित किया जाएगा। इसके बारे में कहा कि- 10 जनवरी को यह धनुष बाण बनाकर अयोध्या पहुंच जाएगा।

चरण पादुकाएं भी अयोध्या पहुंची

दूसरी ओर प्रभु श्रीराम की ये चरण पादुकाएं भी देशभर में घुमाई जा रही हैं। मर्यादापुरुषोत्तम राम की चरण पादुकाएं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या जाएंगा। भगवान राम की ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और 7 किलो चांदी से बनाई गई हैं। लोग श्रीराम चंद्र की चरण पादुकाओं के दर्शन कर रहे हैं।

कोदण्ड को लेकर क्या है मान्यता

मर्यादा पुरुषोत्तम राम को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर रहे हैं। कहा जाता है कि एक बार समुद्र पार करने का जब कोई मार्ग नहीं समझ में आया तो प्रभु श्रीराम ने समुद्र को अपने तीर से सुखाने की सोची और उन्होंने तरकश से अपना तीर निकाला ही था। प्रत्यंचा पर चढ़ाया ही था कि समुद्र के देवता वरुणदेव प्रकट हो गए और उनसे प्रार्थना करने लगे थे। बहुत आग्रह और निवेदन के बाद प्रभु श्रीराम ने अपना तीर तरकश में रख लिया। रामायण में कहा गया  है कि दुश्मनों की सेना को निकट आते देखकर श्रीराम चंद्रजी ने हंसकर धनुष कोदंड को चढ़ाया।”

ये भी पढ़ें-

WFI Controversy: ‘कुश्ती का भविष्य अंधकार में’, साक्षी के संन्यास के बात आया विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT