होम / Ranbir Kapoor Birthday: आमिर खान की बहू से अफेयर!, इस उम्र में किया पहला किस, अब भगवान राम बनकर पर्दे पर धमाल मचाएंगे रणबीर

Ranbir Kapoor Birthday: आमिर खान की बहू से अफेयर!, इस उम्र में किया पहला किस, अब भगवान राम बनकर पर्दे पर धमाल मचाएंगे रणबीर

Pankaj Namdev • LAST UPDATED : October 16, 2024, 2:30 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Ranbir Kapoor Birthday: आमिर खान की बहू से अफेयर!, इस उम्र में किया पहला किस, अब भगवान राम बनकर पर्दे पर धमाल मचाएंगे रणबीर

Ranbir Kapoor First Kiss: रणबीर कपूर

India News (इंडिया न्यूज), Ranbir Kapoor First Kiss: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है। आज 42 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो वाले इमेज वाले रणबीर कपूर हमेशा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे है। लड़कियों बीच भी रणबीर कपूर की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है लेकिन फाइनली उन्होंने साल 2022 में महेश भट्ट की बेटी और बॉलीवुड की टेलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी करके करोड़ो लड़कियों का दिल तोड़ दिया। रणबीर कपूर ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कई इंटीमेट सीन दिए। इसके अलावा ‘बॉम्बे वेलवेट’ में उनका अनुष्का शर्मा के साथ किसिंग सीन भी काफी चर्चा का विषय बना था। लेकिन क्या आप जानते है रणबीर कपूर ने अपना पहला किस कब किया था। तो चलिए हम आपको बताते है।

12-13 साल की उम्र में किया था पहला किस

अपनी रोमांटिक इमेज के लिए मशहूर रणबीर कपूर ने अपना पहला किस 7वीं क्लास में किया था। एक इंटरव्यू में रणबीर ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि जब वह 7वीं क्लास में थे, तब उन्होंने पहली बार एक लड़की को किस किया था। उस वक्त वह 12-13 साल के रहे होंगे। ये किस उन्होंने अपने घर की छत की सीढ़ियों के नीचे किया था। बता दें, अभिनेता तब से अपने रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहे हैं जब उन्होंने डेब्यू भी नहीं किया था।

रणबीर कपूर ने आमिर खान के भंजे की पत्नी को डेट किया

ऐसी खबरें थीं कि डेब्यू से पहले वह आमिर खान के भंजे और एक्टर इमरान खान की पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक को डेट कर रहे थे और बॉलीवुड में कदम रखने के बाद सोनम कपूर के साथ भी उनके अफेयर के चर्चे थे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ भी उनके अफेयर के खूब चर्चे रहे। हालांकि रणबीर अब शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी राहा भी है।

चोरी-छुपे टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने दोस्त की बीवी संग लड़ाया इश्क, फिर हुआ कुछ ऐसा दोस्ती हो गई शर्मसार

भगवान राम का किरदार निभाएँगे रणबीर कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें रणबीर कपूर ने साल 2007 में रिलीज हुई ‘सांवरिया’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद रणबीर ने ‘राजनीति’, ‘रॉकस्टार’, ‘बर्फी’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘संजू’, ‘ब्राहम्त्र’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। फिलहाल अभिनेता नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ की शूटिंग कर रहे इस फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

Devara Box Office Collection Day 1: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी की जोड़ी ने रच दिया इतिहास, पहले दिन धड़ाधड़ टूटे कमाई के रिकॉर्ड

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT