होम / Ranbir Kapoor स्टारर एनिमल की रिलीज डेट आउट

Ranbir Kapoor स्टारर एनिमल की रिलीज डेट आउट

Prachi • LAST UPDATED : November 20, 2021, 9:53 pm IST
ADVERTISEMENT
Ranbir Kapoor स्टारर एनिमल की रिलीज डेट आउट

रणबीर कपूर अपने बच्चों को दिखाएंगे अपनी फ्लॉप फिल्में, एक्टर ने बताई वजह

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लव रंजन के साथ अनटाइल फिल्म की हाल में ही रिलीज डेट अनाउंस हुई। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म साल 2023 रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगी। अब रणबीर कपूर की एनिमल (Animal) फिल्म की रिलीज डेट (Release Date)सामने आ रही है।

संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की रिलीज डेट सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि एनिमल साल 2023 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इसी के साथ रणबीर कपूर ने साल 2023 की स्वतंत्रता दिवस और रिपब्लिक डे के बड़े मौके को झटक लिए हैं। रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल 11 अगस्त 2023 पर रिलीज होगी।

(Ranbir Kapoor) इस फिल्म के द्वारा संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ आए हैं

अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले संदीप रेड्डी की इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। शीर्ष पंक्ति में रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा व अन्य कलाकार भी हैं। इस फिल्म के द्वारा संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ आए हैं।

क्राइम ड्रामा, जो दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा का विषय है, 11 अगस्त 2023 को अपनी भव्य रिलीज सेलिब्रेट करेगी। प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के साथ-साथ, मेकर ने इस उम्दा फिल्म की सिनेमा घरों में रिलीज की घोषणा की है। एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियो द्वारा किया गया है।

Read More: अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda सिद्धांत चतुर्वेदी को कर रही हैं डेट!

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT