होम / RRR का फर्स्ट Naacho Naacho Song रिलीज

RRR का फर्स्ट Naacho Naacho Song रिलीज

Prachi • LAST UPDATED : November 10, 2021, 4:25 pm IST
ADVERTISEMENT
RRR का फर्स्ट Naacho Naacho Song रिलीज

Naacho Naacho Song

इंडिया न्यूज, मुंबई:
RRR: एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर (RRR) का फैंस को जबरदस्त के्रज है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के बारे में मेकर्स कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं जिसकी वजह से फैंस के बीच इसे लेकर बज बना रहता है।

अब इस फिल्म का पहला गाना नाचो नाचो (Naacho Naacho Song) रिलीज हो गया है। मंगलवार को नाचो नाचो गाने का टीजर रिलीज किया गया था और आज ये गाना रिलीज हो गया है। इस सांग में राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं।

RRR 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होगी

Naacho Naacho Song के रिलीज होने की जानकारी राम चरण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इस मास बीट पर डांस करने से खुद को नहीं रोक सकते हैं। आरआरआर मास एंथम मेरे भाई जूनियर एनटीआर के साथ। ये गाना रिलीज हो गया है। वीडियो में राम चरण और जूनियर एनटीआर की एकसाथ डांस करते हुए की झलक भी साझा की गई है। वहीं बैकग्राउंड में फिल्म का भव्य सेट दिखाई दे रहा है।

वहीं इस सांग पर सोशल मीडिया पर फैंस सकारात्मक कमेंट्स कर रहे हैं और राम चरण व जूनियर एनटीआर की जोड़ी के डांस मूव्स की सराहना कर रहे हैं। स्वतंत्रता पूर्व भारत पर आधारित, यह फिल्म प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों पर एक काल्पनिक कहानी है, जिसे क्रमश: जूनियर एनटीआर और राम चरण द्वारा चित्रित किया गया है। आरआरआर 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होगी।

Read More: RRR के लिए PVR ने बदला नाम, PVRRR के नाम से जाना जाएगा

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT