होम / Sabir Ali: कांग्रेस और ओवैसी केवल मुसलमान को डराते हैं: साबिर अली

Sabir Ali: कांग्रेस और ओवैसी केवल मुसलमान को डराते हैं: साबिर अली

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 12, 2023, 7:09 pm IST
ADVERTISEMENT
Sabir Ali: कांग्रेस और ओवैसी केवल मुसलमान को डराते हैं: साबिर अली

Sabir Ali

India News (इंडिया न्यूज), Sabir Ali: भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली आज इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज़ से खास बातचीत में भारतीय जनता पार्टी और मुसलमानो के समन्वय और दुर्रियो पर बेबाकी से चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोर्चा मुस्लिम वोटरों पर फोकस करेगा।

  • अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी के साथ बैठक
  • अल्पसंख्यक वर्ग को पार्टी और मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश

नेताओं को दी नसीहत

बिहार के राजनीति में साबिर अली काफी सक्रिय रहे हैं। पहले नीतीश कुमार के करीबी के रूप में काम किया, फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इंदौर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर साबिर अली ने आज अल्पसंख्यक मोर्चे की पदाधिकारी के साथ बैठक ली। साथ हीं उन्हें मुस्लिम समाज के बीच ज्यादा से ज्यादा समन्वय बनाने को कहा है। उन्होंने अपने मोर्चे के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को पार्टी और मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की जाए।

बीजेपी के साथ मुस्लिम समुदाय का विकास

इसके अलावा सांसद साबिर अली ने प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर चलाई जा रही कल्याणकारी की योजनाओं की जानकारी देकर अपने पार्टी के प्रचार प्रसार करने की भी बात कही है। उन्होंने कांग्रेस और सादुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही भारत में सेकुलर होने का ढोंग करके मुसलमान को डराते हैं। मुसलमान का सही विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ हुआ है। आज मुसलमान मुख्य धारा में है।

Also Read:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT