होम / KBC 2021 : पिता करते हैं गार्ड की नौकरी, बेटा बना केबीसी सीजन का दूसरा करोड़पति

KBC 2021 : पिता करते हैं गार्ड की नौकरी, बेटा बना केबीसी सीजन का दूसरा करोड़पति

India News Editor • LAST UPDATED : October 23, 2021, 5:34 am IST
ADVERTISEMENT
KBC 2021 : पिता करते हैं गार्ड की नौकरी, बेटा बना केबीसी सीजन का दूसरा करोड़पति

KBC 2021

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
KBC 2021 : छतरपुर (मध्य प्रदेश)। साहिल अहिरवार केबीसी के इस सीजन में दूसरे करोड़पति बने हैं। सात करोड़ के सवाल पर फंसने के बाद उन्होंने गेम से क्विट कर लिया है। साहिल अभी सागर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। आगे कलक्टर बनने का सपना है। साहिल अहिरवार ने केबीसी में एक करोड़ रुपये जीतकर छतरपुर जिले का मान बढ़ाया है।  पिता नोएडा की कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। साहिल सागर में रहकर डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। अभी उम्र 19 साल है। एक करोड़ रुपये जीतकर साहिल ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।

किराए के कमरे में रहता है पूरा परिवार (KBC 2021)

साहिल के परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है, पूरा परिवार अच्छे से रह सके। किराए के एक कमरे में साहिल का पूरा परिवार छतरपुर के लवकुश नगर में रहता है। इसी कमरे में कभी साहिल भी रहते थे। सागर जाने के बाद साहिल यहां छुट्टियों में ही आते हैं। केबीसी सीजन 13 में एक करोड़ जीतने के बाद पूरे जिले में इस कमरे की चर्चा है। शहर के लोग परिवार को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, साहिल का परिवार चमक दमक से पूरी तरह दूर है।

बेटे की उपलब्धि पर साहिल के पिता बाबू लाल अहिरवार ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा खुशी है। हम लाइफ में कभी सोचे नहीं थे कि मेरा बेटा इतना नाम करेगा। उसने पढ़ाई में खूब मेहनत की है। पूरे देश में उसने नाम रौशन किया है। एमपी का पहला लड़का है, जिसने एक करोड़ रुपये जीता है। पिता ने कहा कि हमने उसे गेम खेलते हुए देखा है।

साहिल की मां हाउस वाइफ (KBC 2021)

पिता नोएडा स्थित कंपनी में 15 हजार रुपये की नौकरी करते हैं। बचत के पैसे से लवकुश नगर स्थित घर का खर्चा चलता है। उसी पैसे से साहिल और उसके छोटे भाई की पढ़ाई का खर्चा निकलता है। साहिल की मां सरोज हाउस वाइफ हैं, जो अपने बेटे को लेकर एक कमरे के घर में रहती हैं। जानकारी के अनुसार साहिल की मां की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है। उनकी किडनी का ऑपरेशन हुआ है, परिवार की माली हालत ठीक नहीं है।

एक कार भी मिला गिफ्ट (KBC 2021)

साहिल अहिरवार 15 प्रश्नों के जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीते हैं। वहीं, हुंडई की ओर से उन्हें कार भी गिफ्ट की जाएगी। इस उपलब्धि के बाद छतरपुर सहित पूरे बुंदेलखंड में खुशी की लहर है। बेटे की सफलता पर मां बहुत खुश हैं। वह कह रही हैं कि बेटे ने सपना साकार कर दिया है। साहिल अभी छतरपुर में नहीं है। कहा जा रहा है कि लौटने के बाद शहर में भव्य स्वागत किया जाएगा।

(KBC 2021)

Read More: Radhe Shyam से Prabhas का नया Look Out, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT