होम / Sanjay Pandey Viral Video लंबे बाल और चश्मा लगाए रिक्शा चलाते दिखे भोजपुरी विलेन

Sanjay Pandey Viral Video लंबे बाल और चश्मा लगाए रिक्शा चलाते दिखे भोजपुरी विलेन

Sameer Saini • LAST UPDATED : November 9, 2021, 4:40 pm IST
ADVERTISEMENT
Sanjay Pandey Viral Video लंबे बाल और चश्मा लगाए रिक्शा चलाते दिखे भोजपुरी विलेन

Sanjay Pandey Viral Video

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

Sanjay Pandey Viral Video : भोजपुरी के खतरनाक विलेन में से एक संजय पांडेय यूं तो अब फिल्मों से ज्यादा अपनी रील वीडियो के लिए चर्चा में रहने लगे हैं। ऐसे में उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी एक्टर संजय पांडेय आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो इंडस्ट्री में अपनी खलनायिकी के साथ-साथ भाई, पिता और दोस्त के किरदार भी निभाकर अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। फिल्म जगत में वो दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं। दोनों ही कलाकार सेट पर साथ में काफी मस्ती करते हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके वीडियो को फैंस की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। (Sanjay pandey Viral Video)

संजय पांडेय रिक्शा चलाते हुए जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनका लुक कमाल का है। इसमें वो लंबे बाल और चश्मा लगाए अलग ही अंदाज में रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये रंगीला अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। इसमें रिक्शा चलाते समय गाना ह्यमेरी रिक्शा सबसे निरालीह्ण बज रहा है, जो कि 70 के दशक का है। एक्टर रिक्शा चलाते हुए इस गाने पर लिपसिंक करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये मस्ती टाइम काफी पसंद किया जा रहा है। ये पहली बार नहीं है जब एक्टर ने कोई रील बनाया है। वो जब भी फ्री टाइम पाते हैं तो रील वीडियो में ही बिजी हो जाते हैं। उन्होंने अपना ये वीडियो अपकमिंग फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप के सेट से शेयर किया है। (Sanjay pandey Viral Video)

Sanjay Pandey Viral Video

संजय पांडेय इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग प्रयागराज में कर रहे हैं। इसी के सेट से अपना रिक्शा चलाते हुए वीडियो शेयर किया है। हालांकि, अभी इसमें उनके रोल का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि ये काफी इंटरेस्टिंग फिल्म होने वाली है। ये एक कॉमेडी मूवी होगी। इससे पहले वो फिल्म आय हम बाराती बारात लेके की शूटिंग में बिजी थे। इसके सेट से एक्टर की सरदार के लुक में तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें उनके साथ एक्टर निरहुआ भी बैठे दिखाई दिए थे।

Also Read : Satyameva Jayate 2 के न्यू सॉन्ग Kusu Kusu का टीजर रिलीज

Also Read:  मशहूर क्लासिकल डांसर Sitara Devi पर बनेगी बायॉपिक

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT