होम / Satyameva Jayate 2 दिव्या खोसला कुमार का नया लुक पोस्टर हुआ रिलीज

Satyameva Jayate 2 दिव्या खोसला कुमार का नया लुक पोस्टर हुआ रिलीज

Prachi • LAST UPDATED : October 24, 2021, 9:03 am IST
ADVERTISEMENT
Satyameva Jayate 2 दिव्या खोसला कुमार का नया लुक पोस्टर हुआ रिलीज

Divya Khosla Kumar

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Satyameva Jayate 2: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। सिनेमाघर खुलने के साथ जॉन भी अपनी फिल्म सत्यमेव जयते 2 रिलीज करने जा रहे हैं। इस फिल्म में जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar ) लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आज फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है।

(Satyameva Jayate 2) जॉन अब्राहम ने शेयर किया पोस्टर

जॉन अब्राहम (John Abraham) ने फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें दिव्या खोसला कुमार का लुक दिखाया गया है। पोस्टर में दिव्या ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है और हाथ में कु्ल्हाड़ी पकड़ी हुई है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- जो तिरंगे पे जान देती है वो भारत मां की बेटी है! #सत्यमेव जयते2 का ट्रेलर कल होगा आउट। गुरुवार, 25 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म होगी रिलीज।

बता दें कि जॉन अब्राहम ने हाल ही में फिल्म सत्यमेव जयते 2 का टीजर रिलीज किया था। टीजर में जॉन मसल्स दिखाते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे अशोक चक्र नजर आ रहा है। टीजर के साथ ही उन्होंने बताया था कि फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें ये साल 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वल है।

Read More: Karva Chauth 2021 बॉलीवुड की ये हसीनाएं रखेंगी आज पहला करवा चौथ व्रत

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT