India News (इंडिया न्यूज), Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एक बच्चे के पिता बन गए। शाहीन की पत्नी अंशा ने 24 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद से ही दोनों कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। शाहीन की पत्नी अंशा अफरीदी पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की बेटी है। शाहिद अफरीदी ने “सबसे कम उम्र के दादा” बनने पर उन्हें मिल रहे बधाई संदेशों का आभार व्यक्त किया।
शाहिद अफरीदी की बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने अली यार रखा है। शाहिद अफरीदी 47 की उम्र में दादा बन गए हैं। शाहीन ने अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया और जल्द ही शुभकामनाओं का तांता लग गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद सभी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
دنیاِ کرکٹ کے کم عمر ترین نانا بننے پر آپ تمام احباب کے محبتوں بھرے پیغامات موصول ہو رہے ہیں 😀۔ ہماری خوشیوں میں شامل ہونے پر میں اور میری فیملی آپ سب لوگوں کا دل سے شکریہ ادا کرتے ہیں ۔
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 24, 2024
अफरीदी ने एक्स पर लिखा, “क्रिकेट की दुनिया में सबसे कम उम्र के दादा बनने पर हमें अपने सभी दोस्तों से प्यार भरे संदेश मिल रहे हैं। मेरी खुशी में शामिल होने के लिए मैं और मेरा परिवार आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।” इससे पहले, पाकिस्तान के रेड-बॉल कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा था कि शाहीन अपने बच्चे के जन्म के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने रावलपिंडी में चल रहे टेस्ट में हिस्सा लिया।
Mohammed Shami और Sania Mirza के सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस हुए पागल, कर दी ये डिमांड
That Celebration 👶@iShaheenAfridi’s first wicket after the birth of his son! 😍#PAKvBAN | #TestOnHai pic.twitter.com/3x0jwtOHw3
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 24, 2024
शाहीन शाह अफरीदी अभी अपने बच्चे से नहीं मिल पाएंगे क्योकि वह अभी बाग्लांदेश के खिलाफ टेस्ट मैच में खेल रहे हैं उनको नवजात बच्चे से मिलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले बच्चे के जन्म का जश्न एक अनोखे अंदाज में मनाया। वह आमतौर पर विकेट लेने के बाद अपने हाथ हवा में उठाकर जश्न मनाते हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने हसन महमूद को आउट करने के बाद गोद में उठाकर जश्न मनाया। बाद में उन्होंने मेहदी हसन मिराज का विकेट लिया और 30-3-88-2 के शानदार प्रदर्शन के साथ मैच का समापन किया। शाहीन शाह अफरीदी ने 2021 में सगाई करने के बाद एक निजी निकाह समारोह में पिछले साल फरवरी में अंशा से शादी की थी।
लिपस्टिक लगाता है और कबूतर की तरह…,पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को लेकर भारतीय अंपायर ने किया बड़ा खुलासा
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.