होम / Sherlin Chopra comment on Shilpa, दीदी तो येड़ा बनकर पेड़ा खा रहीं

Sherlin Chopra comment on Shilpa, दीदी तो येड़ा बनकर पेड़ा खा रहीं

Prachi • LAST UPDATED : September 17, 2021, 10:45 am IST
ADVERTISEMENT
Sherlin Chopra comment on Shilpa, दीदी तो येड़ा बनकर पेड़ा खा रहीं

sherlyn Chopra Defamation Case

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Sherlin Chopra comment on Shilpa: एंटरटेनमेंट दुनिया की हॉट डीवा शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने हॉट फोटोज और वीडियोज को लेकर हमेशा विवादों में रहती हैं। हाल ही में Sherlin Chopra ने Shilpa Shetty के उस बयान पर चुटकी ली है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अपने काम में इतनी बिजी थीं कि उन्हें पति के काम के बारे में जानकारी नहीं थी। शर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर कर शिल्पा के इस बयान की हंसी उड़ाई है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने करीब 1500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी के भी बयान शामिल हैं। चार्जशीट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने काम में बिजी थीं और उनके पति क्या कर रहे हैं उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी।

Sherlin Chopra comment on Shilpa शर्लिन का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है

अब शर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर कर शिल्पा के इस बयान की हंसी उड़ाई है। शर्लिन ने इसे ‘येड़ा बनकर पेड़ा खाना’ कहा है। शर्लिन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह वर्कआउट कर रही हैं और कहती हैं मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि दीदी का कहना है कि उन्हें अपने पति के कुकर्मों के बारे में पता नहीं। ना दीदी को पति की संपत्ति के स्रोतों के बारे में पता है। इसमें कितना सच है ये आप अनुमान लगा सकते हैं। वैसे इसे कहते हैं… येड़ा बनकर पेड़ा खाना… है ना।’ शर्लिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अलग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

Sherlin Chopra comment on Shilpa चार्जशीट में शर्लिन का बयान

बता दें कि पुलिस की चार्जशीट में शर्लिन चोपड़ा का बयान भी शामिल है। Sherlin Chopra ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सौरभ कुशवाहा और राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्स प्राइम प्राइवेट लिमिटेड को शर्लिन चोपड़ा ऐप बनाने का काम दिया था। शर्लिन का कहना है कि उन्हें कभी इसकी कमाई का हिस्सा नहीं दिया गया। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का मामला पहले से दर्ज करवा रखा है। उनका आरोप है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उनके साथ घर आकर जबरदस्ती की थी।

Also Read: Vaishno Devi Yatra: मुश्किलों में घिरी Shilpa Shetty पहुंचीं वैष्णो देवी, कहा- बहुत दिनों बाद बुलावा आया

Connect Us : Twitter facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT