होम / Shilpa posted on husband Raj Kundra कहा- इंसान नई शुरूआत कर सकता है

Shilpa posted on husband Raj Kundra कहा- इंसान नई शुरूआत कर सकता है

Prachi • LAST UPDATED : September 18, 2021, 12:26 pm IST
ADVERTISEMENT
Shilpa posted on husband Raj Kundra कहा- इंसान नई शुरूआत कर सकता है

Shilpa Shetty

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Shilpa posted on husband Raj Kundra: एक्ट्रेस Shilpa Shetty Kundra ने अपने दिन की शुरूआत पॉजिटिव Post से की है। ऐक्ट्रेस ने अपने Instagram Account पर किताब के कुछ अंश शेयर किए हैं। इस पोस्ट के जरिए शिल्पा शेट्टी ने दबे शब्दों में बुरे फैसलों और जिंदगी की नई शुरूआत का जिक्र किया है। इस पोस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इंसान वापस जाकर अपने बुरे फैसले को बदल नहीं सकता है। शिल्पा ने जो किताब का अंश शेयर किया है वह कार्ल बार्ड ने लिखा है। शिल्पा के इस पोस्ट में लिखा है कि हालांकि जिंदगी में लिए गए बुरे फैसले को वापस नहीं बदला जा सकता है। लेकिन व्यक्ति चाहे तो नई शुरूआत कर सकता है। कोई भी अभी से शुरू कर सकता है और एक नया अंत कर सकता है।

Shilpa posted on husband Raj Kundra यह पोस्ट बिना कुछ कहे भी काफी कुछ कह रहा

अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पोर्नोग्राफी कॉन्टेंट बनाने वाले एक ऐप में पति का नाम आने के बाद शिल्पा काफी दुखी तो हैं। लेकिन इस मुश्किल की घड़ी में खुद को मजबूत बनाए हुए हैं। शिल्पा शेट्टी का यह पोस्ट बिना कुछ कहे भी काफी कुछ कह रही है और एक हद तक शिल्पा शेट्टी के दिमाग में क्या चल रहा है इस बात का भी संकेत दे रही है। बता दें कि ऐक्ट्रेस हाल ही में वैष्णो देवी से लौटीं है। वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान शिल्पा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Shilpa posted on husband Raj Kundra शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया

इस धार्मिक यात्रा में उनकी दोस्त भी उनके साथ नजर आई थीं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पति के पोर्नोग्राफी कॉन्टेंट ऐप में शामिल होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने काम में बहुत व्यस्त थीं। शिल्पा शेट्टी की एक करीबी दोस्त ने बताया कि शिल्पा चाहती हैं कि उनके बच्चे एक नॉर्मल जिंदगी जिएं। पिता के काम का असर बच्चों पर नहीं पड़ने देना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने बच्चों से कहा है कि उनके पिता बिजनेस के काम से बाहर गए हुए हैं।

Connect Us : Twitter facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT