होम / गरीब बुजुर्ग को इग्नोर करने पर ट्रोल हुई Shraddha Kapoor

गरीब बुजुर्ग को इग्नोर करने पर ट्रोल हुई Shraddha Kapoor

Prachi • LAST UPDATED : September 10, 2021, 9:40 am IST
ADVERTISEMENT
गरीब बुजुर्ग को इग्नोर करने पर ट्रोल हुई Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Shraddha Kapoor trolled: बॉलीवुड सेलेब्स जब भी रास्ते पर कहीं दिखते हैं तो कैमरे में कैद जरूर कैद होती है। कई बार ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं जिसे देखने के बाद सेलेब्स को आलोचना का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो के कारण श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को ट्रोल होना पड़ रहा है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। पैपराजी कई बार उन्हें कैमरे में कैद करती हैं। कुछ दिन पहले श्रद्धा कपूर को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर ने जो किया उसे देखकर कई यूजर्स (users) नाराज हुए हैं। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर एक बुर्जुग शख्स (old man) को मदद का हाथ बढ़ाने से इंकार कर दिया। श्रद्धा कपूर का ये रवैया कई यूजर्स को पसंद नहीं आया। बता दें कि श्रद्धा कपूर अपने दोस्तों के साथ मुंबई के जुहू स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। श्रद्धा कपूर रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं। वहीं एक बुर्जुग आदमी आता है जो उनसे मदद मांगता हुआ पहुंच जाता है। श्रद्धा कपूर उस पर ध्यान नहीं देती हैं। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर का ध्यान जब इस बुर्जुग पर जाता है तो वह उसके आगे हाथ जोड़ती हैं और झुककर उससे माफी मांगती हैं। ऐसा मालूम होता है कि श्रद्धा कपूर ये बोल रही हैं कि उसे देने के लिए कुछ नहीं है। श्रद्धा कपूर पहली दफा इस बुजुर्ग शख्स को देखते हुए अनदेखा भी करती हैं। एक यूजर ने श्रद्धा कपूर का बर्ताव देखते हुए लिखा है कि इतने बडे़ लोग हैं एक गरीब की मदद नहीं कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 100 रुपए ही दे देते तुम्हारी पूरी प्रॉपर्टी नहीं मांगा है। एक यूजर ने श्रद्धा कपूर की क्लास लगाते हुए वीडियो में लिखा है कि इतने करोड़ में कमाते है लेकिन चाचा को एक खाने का पार्सल नहीं दे सकते। कम से कम खाने को तो दे सकते हैं ना, दुनिया के लोग इतने मतलबी क्यों हो रहे हैं। एक यूजर ने ये भी लिखा है कि क्या फायदा इतने बड़े बैग का जब 10 रुपए भी पास में नहीं हैं।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT