होम / इस गांव में दूर-दूर तक कोई मर्द नहीं, फिर भी कैसे प्रेग्नेंट हो रही हैं महिलाएं? वजह सुनकर हिल जाएगा दिमाग

इस गांव में दूर-दूर तक कोई मर्द नहीं, फिर भी कैसे प्रेग्नेंट हो रही हैं महिलाएं? वजह सुनकर हिल जाएगा दिमाग

Raunak Pandey • LAST UPDATED : September 14, 2024, 12:56 pm IST
ADVERTISEMENT
इस गांव में दूर-दूर तक कोई मर्द नहीं, फिर भी कैसे प्रेग्नेंट हो रही हैं महिलाएं? वजह सुनकर हिल जाएगा दिमाग

Single Sex Based Village: इस गांव में दूर-दूर तक कोई मर्द नहीं, फिर भी कैसे प्रेग्नेंट हो रही हैं महिलाएं?

India News (इंडिया न्यूज), Single Sex Based Village: दुनियाभर में कई अजीबोगरीब गांव हैं। जहां आदिवासी लोगों की अपनी परंपराएं और संस्कृति हैं। वैसे ही आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां एक भी मर्द नहीं रहता है, लेकिन फिर भी वहां की महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। हमें पता है कि यह सुनकर आप हैरान हो गए होंगे। हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं। दरअसल, इस गांव का नाम उमोजा है, जो अफ़्रीकी महाद्रीप के केन्या देश में मौजूद है।

प्रतिबंधित है पुरुषों का प्रवेश

बता दें कि, केन्या का उमोजा गांव काफी समय से सुर्खियों में है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एक भी पुरुष नहीं रहता है। इस गांव में सिर्फ महिलाएं रहती हैं। वहीं इस गांव की स्थापना साल 1990 में गांव में ही रहने वाली 15 महिलाओं ने की थी। ये सभी वो महिलाएं थीं जिनका स्थानीय ब्रिटिश सैनिकों ने बलात्कार किया था। इस गांव में पिछले 30 सालों से पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित है। गांव की सीमा पर कंटीले तार लगे हुए हैं। अगर कोई पुरुष गांव में घुसने की कोशिश करता है तो उसे सजा दी जाती है। इसके अलावा इस गांव में बलात्कार, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और खतना जैसी कई तरह की हिंसा का सामना करने वाली महिलाएं रहती हैं। फिलहाल इस गांव में 250 महिलाएं और करीब 200 बच्चे रहते हैं।

भारत का ये दोस्त पीठ पीछे भोक रहा छुरा? PM मोदी को पता चला तो हो सकता है बवाल

बिना पुरुष के गर्भवती कैसे होती हैं महिलाएं?

दरअसल, इस सवाल का जवाब उमोजा गांव के बगल में स्थित एक दूसरे गांव के पुरुषों ने दिया। हकीकत यह है कि इनमें से कई महिलाएं दूसरे गांव के पुरुषों के प्यार में पड़ जाती हैं। इन पुरुषों के गांव की एक नहीं बल्कि कई महिलाओं से संबंध होते हैं। महिलाएं पुरुषों के साथ अपने संबंधों को खुलकर स्वीकार नहीं करती हैं। इसलिए किसी को नहीं पता कि किस महिला का किस पुरुष के साथ संबंध रहा है। यहां गर्भनिरोध का कोई साधन नहीं है, इसलिए महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं।

Kaliyug Ke Haiwan: अब आतंकियों में शुरू होगा भयानक जंग! ISIS ने 14 लोगों को मार किया ऐलान, जानें कौन है दूसरा संगठन

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT