होम / Teachers Day 2024: मशहूर हैं क्रिकेट की ये गुरु-चेले की 3 जोड़ियां, आखिरी वाली की बात ही अलग है

Teachers Day 2024: मशहूर हैं क्रिकेट की ये गुरु-चेले की 3 जोड़ियां, आखिरी वाली की बात ही अलग है

Ankita Pandey • LAST UPDATED : September 5, 2024, 11:36 am IST

cricketer Guru-Shishya jodi

India News(इंडिया न्यूज), Teachers Day 2024: किसी भी व्यक्ति के जिंदगी में शिक्षक का रोल सबसे ज्यादा होता है। शख्स के माता-पिता के बाद शिक्षक ही उसके जीवन में सबसे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही हमें सही रास्ता दिखाता हैं। वे न केवल हमें शिक्षा देते हैं बल्कि हमारे सही जीवन के महत्व को भी समझाते हैं। हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपनी सफलता में अपने शिक्षकों के सहयोग के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

इसी दिन को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रिकेट में भी कई मशहूर गुरु-शिष्य जोड़ी है। शिक्षक दिवस के खास दिन पर भारतीय क्रिकेट की मशहूर गुरु-शिष्य जोड़ियों के बारे में जानते हैं।

1. एमएस धोनी- ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। सिर्फ पंत ही नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या भी उनको अपना गुरु मानते हैं। हार्दिक को भारतीय टीम में पहला मौका धोनी की कप्तानी में ही मिला था। IPL में अक्सर इन दोनों को मैच के बाद एक साथ देखा जाता है। IPL में धोनी CSK की ओर से और हार्दिक MI की तरफ से खेलते हैं।

Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में आज आ सकते हैं 8 मेडल, जानें किन-किन खेलों से है उम्मीद

2. सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को हर क्रिकेटर अपना गुरु मानता है। हर गली का बच्चा सचिन को ही अपना आदर्श मानता है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी सचिन को अपना गुरु मानते हैं। सचिन ने 1989 में और सहवाग ने 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

3. युवराज सिंह- अभिषेक शर्मा 

कई युवा सितारे भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को अपना गुरु मानते हैं। इनमें से एक क्रिकेटर अभिषेक शर्मा भी है। हाल ही में युवी ने अभिषेक को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं भी दीं और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह भी दी।

Paralympics 2024 Day 7: हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है, भारतीय दूतावास ने ऐसा क्यों कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
सुपरमार्केट से शॉपिंग करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं करेंगे फिर फिजुलखर्च
ADVERTISEMENT