होम / Money Heist पर हिंदी में बनेगी फिल्म, टाइटल होगा Three Monkeys

Money Heist पर हिंदी में बनेगी फिल्म, टाइटल होगा Three Monkeys

Prachi • LAST UPDATED : November 10, 2021, 12:27 pm IST
ADVERTISEMENT
Money Heist पर हिंदी में बनेगी फिल्म, टाइटल होगा Three Monkeys

Money Heist Hindi Remake

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Money Heist: स्पैनिश वेब सीरीज मनी हिस्ट (Money Heist) इन दिनों पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। मनी हिस्ट सीजन 5 (Money Heist Season 5) का पहला पार्ट सितंबर में रिलीज हो चुका है और दूसरा पार्ट दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगा। वहीं अब खबर है कि बॉलीवुड में भी इस फिल्म को हिंदी में बनाने पर जोरों से काम चल रहा है। हिंदी में मनी हिस्ट (Money Heist Hindi Remake) बनने जा रही है।

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जिम्मा उठाया है मशहूर निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान (Abbas Mustan) ने और इनकी फिल्म का टाइटल होगा थ्री मंकी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अब्बास मस्तान एक बार फिर थ्रिलर बेस्ड मूवी पर काम कर रहे हैं जो उनकी पहचान है। इससे पहले वो अजनबी, बाजीगर, सोलजर, ऐतराज, हमराज, रेस जैसे फिल्में बॉलीवुड को दे चुके हैं।

(Money Heist) अब्बास मस्तानी की जोड़ी 5 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही है

और अब खबर ये है कि वो मनी हिस्ट ड्रामा सीरीज को हिंदी में बनाने जा रहे हैं। जिसका टाइटल भी तय कर लिया गया है। फिल्म का नाम होगा Three Monkeys। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता। क्योंकि इसे लेकर अभी तक कोई आफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। मीडिया में ये भी खबरे हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम लगभग पूरा हो ही चुका है और 11 नवंबर से फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो जाएगी।

मुंबई में फिल्म का सेट तैयार किया गया है। जिसकी शूटिंग अब शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि अब्बास मस्तानी की जोड़ी 5 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही है। इस फिल्म का नाम था मशीन। जिसमें निर्देशक अब्बास के बेटे मुस्तफा ने डेब्यू किया था। वहीं बात करें मनी हिस्ट की तो इसे पहले चारों सीजन भी जबरदस्त हिट रहे थे और अब पांचवे सीजन का पहला पार्ट भी खूब धूम मचा रहा है।

Read More: Bigg Boss 15 Update अफसाना खान को मेकर्स ने किया शो से बाहर!

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT