होम / हार्टअटैक के जोखिम को कम करते हैं ये 5 हार्ट फ्रेंडली फूड आइटम्स

हार्टअटैक के जोखिम को कम करते हैं ये 5 हार्ट फ्रेंडली फूड आइटम्स

Sunita • LAST UPDATED : September 9, 2021, 5:51 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

Heart शरीर का प्रमुख अंग है। इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। यदि व्यक्ति को Heart से संबन्धित समस्याएं हो जाएं तो उसके जीवन पर खतरा मंडराने लगता है। यहां जानिए ऐसे 5 food items के बारे में जो Heart के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

Peanut

मूंगफली को Heart Friendly Dryfruits माना जाता है। ये एनर्जी, प्रोटीन और गुड फैट्स से भरपूर होती है। मूंगफली में मोनोसैच्युरेटेड और पॉलिसैच्युरेटेड फैट पाया जाता है, जो हार्ट के लिए जरूरी है। इसके सेवन से हार्ट बेहतर तरीके से काम करता है और हार्टअटैक का जोखिम घटता है।

Oranges

संतरे को भी हार्ट की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। potassiumसे भरपूर संतरे में इलेक्ट्रोलाइट मिनरल होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। संतरा दिल की धड़कन को नियंत्रित करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा अन्य vitamin C युक्त खट्टे फल भी हृदय रोगों को रोकने में मददगार माने जाते हैं।

Oats

ओट्स में घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। ओट्स में ओमेगा 3 एसिड भी होता है, जिसे दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे रोजाना खाने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और आपके हार्ट की सेहत दुरुस्त रहती है।

Walnut

अखरोट को मस्तिष्क के साथ-साथ हृदय के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण ये कार्डियोवैस्कुलर डिजीज की रोकथाम करता है। साथ ही हृदय की कार्य प्रणाली को बेहतर करता है।

Avocado

एवोकैडो में विटामिन ई के साथ बाकी कई पौष्टिक आहार होते हैं। ये मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण दिल के लिए काफी अच्छा फूड माना जाता है। इसके रोजाना सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ये दिल को हार्टअटैक समेत तमाम बीमारियों से बचाने में मददगार है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT