India News (इंडिया न्यूज़),Ukraine, यूक्रेनः यूक्रेन और रुस के युद्ध में यूक्रेन में स्थित खोकवका बांध टूट गया था। जिसके बाद अब बाढ़ ने यूक्रेन में तबाही मच गई है। बांध टूटने से आई बाढ़ के चलते अभी तक 16 लोगों की मौत हो गई है वहीं 31 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। जिसकी जानकारी देते हुए यूक्रेन(Ukraine) के एक मंत्रालय ने बताया कि, छह जून को बांध के टूटने से कई गांव और बड़ी मात्रा में खेती की जमीन तबाह हो गई है। साथ ही बड़े इलाके में बिजली-पानी की सप्लाई बाधित हो गई है।
इसके साथ हीं मंत्रालय ने ये भी बताया कि, इस बढ़ से लगभग 14 लाख लोग प्रभावित हुए है। जिसमें ज्यादा प्रभावित दक्षिण खेरसान, निप्रोपेत्रोस्क और मिकोलेव क्षेत्र के लोग हुए है। हलाकि यूक्रेन सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए 42 मिलियन डॉलर की आर्थीक मदद करने की घोषणा की है। लेकिन आज भी खोकवका बांध कैसे टूटा है इसका कारण नहीं पता चल सका है। इसके अलावा बात अगर आरोप प्रत्यारोप की करे तो यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि, यूद्ध में रूस ने जानबूझ कर इस बांध को तोड़ा है। जबकि रूस ने इस आरोप का पूर्ण रूप से खंडन किया है।
युद्ध में आरोप प्रत्यारोप के बाद यूक्रेन सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थानो पर पहुचाने के लिए एक अभियान चलाया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, अब तक लगभग बाढ़ग्रस्त इलाकों से 3614 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिसमें 474 बच्चे और 80 बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं आपको ये भी बता दें कि, यूक्रेन के खेरसान और मिकोलेव प्रांत में अभी भी करीब 1300 घर बाढ़ से प्रभावित हैं।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.