ADVERTISEMENT
होम / Live Update / UP News: भाजपा ने घोसी राज्यसभा उपचुनाव के लिए की प्रत्याशी की घोषणा, जानें पूरी खबर

UP News: भाजपा ने घोसी राज्यसभा उपचुनाव के लिए की प्रत्याशी की घोषणा, जानें पूरी खबर

BY: Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 3, 2023, 5:33 pm IST
ADVERTISEMENT
UP News: भाजपा ने घोसी राज्यसभा उपचुनाव के लिए की प्रत्याशी की घोषणा, जानें पूरी खबर

UP News

India News (इंडिया न्यूज़), UP News: भाजपा ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा की उम्मीदवारी की घोषणा की। उपचुनाव के लिए अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। 5 सितंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 15 सितंबर 2023 को उपचुनाव के लिए वोट होगें।

उपचुनाव को लेकर यूपी में हलचल लगातार जारी

घोसी उपचुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार राजनीतिक हलचल देखी जा रही है। इस उपचुनाव को इंडिया और एनडीए के मुकाबला के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही इसे 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है। इस उपचुनाव के महत्व को देखते हुए दोनों ओर से तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।

घोसी उपचुनाव में सपा को कांग्रेस का समर्थन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवयुक्त अध्यक्ष अजय राय ने घोसी में होने वाले उपचुनाव में सपा को समर्थन देने की बात की है। अजय राय ने कहा कि जब हम घोसी सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ रहे हैं, हमारा प्रत्याशी वहां नहीं है तो निश्चित तौर पर हमारा सपा को समर्थन और सहयोग है। अजय राय ने इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी द्वारा दारा सिंह चौहान पर स्याही फेक जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

2022 के विधानसभा चुनाव में जब दारा सिंह चौहान लड़े थे चुनाव

2022 के विधानसभा चुनाव में जब दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। तब उन्हें 108,430 वोट मिले थे। वहीं भाजपा की ओर से प्रत्याशी रहे विजय राजभर को 86,214 वोट मिले थे, जबकि बसपा के उम्मीदवार वसीम इकबाल को 54,248 मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका यादव को 2,012 मिले थे। मतलब साफ है इस सीट पर बसपा के वोटर निर्णायक भूमिका में रहने वाले हैं। ऐसे में सामाजवादी पार्टी को अपना पीडीए का फॉर्मूला ही नज़र आ रहा है वहीं उसे अपने साथियों की तरफ से उतना साथ नहीं मिल रहा। अब जब इस उपचुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद की ओर से अपना रुख स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसे में दलित वोटर का रुख किस ओर होगा ये देखने वाला होगा।

ये भी पढ़ें- Amit Shah: सनातन धर्म पर DMK नेता के विवादित बयान पर गृहमंत्री अमित शाह का जोरदार पलटवार, विपक्षी गठबंधन पर भी किया हमला

 

Tags:

big up newslatest UP newsUP Newsup news hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT