India News (इंडिया न्यूज़), UP Police Exam: उत्तर प्रदेश की पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 24 फरवरी को सीएम योगी ने रद्द कर दी। परीक्षा रद्द करने के एक दिन बाद, यानी 25 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के साथ अन्याय एक राष्ट्रीय पाप है। उत्तर प्रदेश में 60,244 कांस्टेबल पदों के लिए 17 और 18 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें करीब 48 लाख अभ्यर्थीयों ने हिस्सा लिया था।
सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने एएनआई से बातचीत में कहा, “युवाओं के साथ किया गया अन्याय एक राष्ट्रीय पाप है। हमने तय किया है कि हम युवाओं के जीवन और भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे और उन तत्वों से सख्ती से निपटेंगे।” सीएम योगी ने आगे कहा, “जब हम कार्रवाई करते हैं, तो हम इसे इस तरह से करते हैं कि यह एक उदाहरण स्थापित हो जाता है।”
ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, कुछ दिन पहले हुआ था सीट बटवारा
इस वजह से रद्द हुई परिक्षा:
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। 60,244 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए करीब 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसके लिए इस महीने में 17 और 18 फरवरी को लगभग 48 लाख लोगों ने परीक्षा दी थी। इसके परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों ने कहा था कि इसमें व्यापक धोखाधड़ी और इसका पेपर लीक हो गया है। जिसके बाद उम्मीदवारों में व्यापक रोष देखने को मिला। उन्होंने सरकार को इसके प्रमाण प्रस्तुत किये और परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- Maldives की पूर्व रक्षा मंत्री बोलीं- हम यहां गलत वजहों से चर्चा में, भारत के लिए कहीं बड़ी बात