होम / Akhilesh Yadav भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, कुछ दिन पहले हुआ था सीट बटवारा

Akhilesh Yadav भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, कुछ दिन पहले हुआ था सीट बटवारा

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : February 25, 2024, 4:55 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ गये है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची है। सपा और कांग्रेस के बीच चल रही सीटों की खींच तान सुलझ गयी है। जिसके बाद अखिलेश यादव ने यात्रा को ज्वाइन किया। दोनो पार्टियों के बीच सुलह कराने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौके पर हैं।

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, नफ़रत करनेवालों को भी मोहब्बत सिखा देता है ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है।

अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल होने वाले पहले प्रमुख विपक्षी नेताओं में से एक हैं, जिनके मुंबई तक यात्रा के साथ रहने की उम्मीद है। जब यात्रा बंगाल से गुजरी तो तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसमें शामिल नहीं हुईं। उन्होंने कांग्रेस से दूरी बना ली। वहीं बिहार में यात्रा के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राहुल गांधी के साथ दिखे, उन्होंने राहुल की कार को भी ड्राइव किया।

ये भी पढ़ें- Maldives की पूर्व रक्षा मंत्री बोलीं- हम यहां गलत वजहों से चर्चा में, भारत के लिए कहीं बड़ी बात

ये सीटें कांग्रेस को:

इस सप्ताह की शुरुआत में, प्रियंका गांधी वाड्रा ने अखिलेश यादव से संपर्क किया और उत्तर प्रदेश में सपा की 17 सीटों की पेशकश को स्वीकार कर लिया। उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीट हैं। अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा की सीटें कांग्रेस को मिली हैं।

ये भी पढ़ें- Indian Railways: बिना लोको पायलट के 80 किमी तक चली मालगाड़ी, सोशल मीड़िया पर वीडयो वायरल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT