इंडिया न्यूज, मुंबई:
Vikrant Massey And Sheetal Thakur Wedding Photo: बी टाउन में इस वक्त शहनाईयों का दौर चल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब बॉलीवुड के एक्टर विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) भी शादी के बंधन (Married) में बंध चुके हैं।

अब उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं एक्टर विक्रांत मेसी की बारात से जुड़ी फोटो खूब सुर्खियों में है, जिसमें वह घोड़ी पर बैठकर अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए जाते नजर आए।

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Wedding

एक्टर विक्रांत मेसी और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर अपनी एक फोटो में मंडप में बैठे नजर आए। मंडप तो खूबसूरती से सजा ही था, उसके अलावा वे दोनों भी साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। एक्टर की शादी में हिमाचली रीति-रिवाजों की भी झलक देखने को मिली। अपनी एक फोटो में एक्टर शादी से जुड़ी सभी रीति-रिवाजों को अदा करते हुए नजर आए। वहीं विक्रांत मेसी की दुल्हन यानी शीतल ठाकुर ने सादगी भरे अंदाज में मंडप में एंट्री की।

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Wedding

जहां एक्टर मंडप में खड़े दिखाई दिए तो वहीं एक्ट्रेस सीढ़ियों से उतरती नजर आईं। बता दें कि विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर का रोका 2019 में ही हो गया था। लेकिन महामारी के कारण दोनों की शादी में देरी हो गई। हाल ही में यह भी खबर आई थी कि वैलेंटाइंस डे के मौके पर दोनों ने कोर्ट में शादी की है। वहीं दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि उनकी मुलाकात भी किसी शो के सेट पर ही हुई थी।

Read More: Afsana Khan Mehendi Photos मेहंदी के फंक्शन में बिग बॉस 15 के पूर्व प्रतियोगी भी शामिल हुए

Read More: Pratik Sehajpal New Music video Rang Soneya प्रतीक के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर लॉन्च हुआ

Connect With Us:-  Twitter Facebook