होम / जीभ से लड़की की आंखों के साथ क्या कर रही है ये महिला? वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

जीभ से लड़की की आंखों के साथ क्या कर रही है ये महिला? वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 15, 2024, 8:58 am IST
ADVERTISEMENT
जीभ से लड़की की आंखों के साथ क्या कर रही है ये महिला? वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Viral Video

India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आपको ऐसी-ऐसी चीजें दिख जाएंगी। जो आपको कभी खुशी तो कभी गम और कभी मोटिवेशन देती है। लेकिन कभी-कभी ऐसी वीडियो भी दिख जाती है जिसे देखने के लिए आपकी आंखें इजाजत नहीं देती है। आप इसे स्किप कर देते हैं। ऐसा ही कुछ वीडियो के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। दरअसल हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला की हरकत देखकर लोगों को काफी हैरानी होती है, जो आंख साफ करने की अजीब परंपरा का पालन करते हुए नजर आती है। ये महिला अपनी जीभ से एक लड़की की आंखें साफ करते हुए नजर आती है। दरअसल होता ये है कि एक लड़की की आंख में तिनका घुसा तो उसने इस महिला से आंखों की सफाई करवाई। इसे देखकर आपको घिन आएगी। 

कौन है वीडियो में दिखने वाली लड़की? 

एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा इस वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें एक लड़की बुजुर्ग महिला से अपनी आंखों की सफाई करवाती हुई नजर आती है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि भारत में सिर्फ 1 डॉलर यानी करीब 83 रुपये में आंखों की सफाई होती है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि यंग एथलीट पूजा बिश्नोई है। जिनके सोशल मीडिया पर काफी फ़ॉलोअर्स हैं। ये दौड़ लगाती है। ये ओलंपिक की तैयारी कर रही है। इनकी पढ़ाई का खर्चा विराट कोहली उठा रहे हैं। इन्होंने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ विज्ञापन किया है। इनका घर राजस्थान के जोधपुर में है। तो ये संभवतः राजस्थान का ही वीडियो है। इसकी प्रतिभा को देखकर खिलाड़ी से लेकर बॉलीवुड स्टार भी इसके दिवाने हैं। 

इस्लाम में क्या होता है मौलवी, मुफ्ती, हाफिज और इमाम में अंतर? मुसलमानों का यह नियम जानकर उड़ जाएंगे होश

लड़की ने कहा उसे शुरू में डर लग रहा था 

खैर अब हम वीडियो की बात करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ये काफी घिनौना और खतरनाक लगता है। जिससे आपकी आंख की रौशनी भी जा सकती है। दरअसल एक लड़की की आंखों में गंदगी चली जाती है, जिसके बाद वो बुजुर्ग महिला से आंखों की सफाई करवाते हुए देखी जा रही है। महिला लड़की का चेहरा पकड़ती है और फिर उसकी आंख के अंदर अपनी जीभ को डाल देती है। जीभ डालकर वो अंदर से कचरे को निकालती है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की काफी असहज दिख रही है, उसक आंखों में दर्द भी महसूस हो रहा है। साफ करवाने के बाद वो कैमरे पर बोलती हुई नजर आती है कि उसे शुरू में डर भी लग रहा था। 

Israel में अपनों से घिरे नेतन्याहू, हमास के इस चाल से यहूदी देश में गृह युद्ध, हजारों प्रदर्शनकारियों ने क्या रखी मांग?

क्या अन्य देशों में भी ऐसा होता है?

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसपर कमेंट लिखते हुए आपकी प्रतिक्रिया भी है। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर अपनी असहमति जताई है और कहा कि, इससे कितने कीटाणु फैलेंगे, ये कोई नहीं समझ रहा है।  A24 News Agency EN ने यूट्यूब पर 3 सालों पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक बुजुर्ग औरत ऐसी ही हरकत करती हुई नजर आ रही है। वो भी जीभ से आंखों की सफाई कर रही थी। डेकन क्रॉनिकल वेबसाइट की साल 2017 की रिपोर्ट के अनुसार बॉस्निया की एक महिला भी ऐसी ही अजीबोगरीब सेवाएं देती थी। उसने करीब 5000 लोगों की आंखों की समस्या जीभ से ही ठीक किया है।

विपक्षियों ने दिया था इस बड़े पद का ऑफर, नितिन गडकरी के खुलासे से खुली INDI गठबंधन की पोल

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT