होम / क्या एनिमल की वजह से Ranbir Kapoor कभी बिग बी जैसे नहीं बन पाएंगे स्टार? Javed Akhtar बोले- मैं उनके लिए एक…

क्या एनिमल की वजह से Ranbir Kapoor कभी बिग बी जैसे नहीं बन पाएंगे स्टार? Javed Akhtar बोले- मैं उनके लिए एक…

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 16, 2024, 2:35 pm IST
ADVERTISEMENT
क्या एनिमल की वजह से Ranbir Kapoor कभी बिग बी जैसे नहीं बन पाएंगे स्टार? Javed Akhtar बोले- मैं उनके लिए एक…

Javed Akhtar on Ranbir Kapoor Animal

India News (इंडिया न्यूज़), Javed Akhtar React on Ranbir Kapoor Animal: साल 2023 में बॉलीवुड में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल की। ​​हालांकि, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर इस क्राइम थ्रिलर की कुछ दर्शकों ने इसके विवादित दृश्यों के लिए आलोचना भी की थी। यहां तक कि पटकथा लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी पिछले दिनों इस क्राइम थ्रिलर पर कटाक्ष किया था। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या एनिमल की वजह से रणबीर कभी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे स्टार नहीं बन पाएंगे, तो अख्तर ने कहा कि वो उनके लिए एक फ़िल्म लिखेंगे।

जावेद अख्तर ने अमिताभ बच्चन को लेकर कही ये बात

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने बताया कि कैसे ‘एंग्री यंग मैन’ का किरदार पर्दे से गायब हो गया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन द्वारा निभाई गई भूमिकाओं का जिक्र किया और कहा कि उनके गुस्से के पीछे गहरी चोट थी। जावेद अख्तर ने बताया कि उनके गुस्से के पीछे उनका दर्द दिखाई देता था। उन्होंने कहा, “फिर वो चोट के बारे में भूल गए और केवल गुस्सा थे, जो कि भद्दा था। और इस तरह एंग्री यंग मैन पर्दे से गायब हो गया।” उन्होंने यह भी कहा कि आज महान किरदारों की कमी के कारण महान सितारें नहीं हैं।

Stree 2 की Shraddha Kapoor से फैन ने मांगी आधार कार्ड की फोटो, एक्ट्रेस ने मजेदार तरीके से दिया जवाब – India News

रणबीर कपूर के लिए फिल्म लिखेंगे जावेद अख्तर

इसके बाद जावेद अख्तर से पूछा गया, “तो आप कह रहे हैं कि रणबीर कपूर कभी अमिताभ बच्चन जैसे स्टार नहीं बन पाएंगे क्योंकि उन्होंने एनिमल जैसी फिल्म की है?” जवाब में उन्होंने कहा, “नहीं, नहीं। मैं उनके लिए एक फिल्म लिख सकता हूं।” और फिर मुस्कुरा दिए।

एनिमल की स्टार कास्ट

एनिमल की स्टार कास्ट में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, त्रिपती डिमरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, सौरभ सचदेवा और अन्य शामिल हैं। रणबीर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया है, जो हिंसा का रास्ता अपनाता है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

IIFA Awards 2024: ‘तौबा तौबा’ पर डांस मूव्स के साथ स्टेज पर आग लगाएंगे Vicky Kaushal, परफॉरमेंस के लिए जाहिर की खुशी – India News

रिलीज हुई जावेद अख्तर की डॉक्यू-सीरीज़

इस बीच, जावेद अख्तर हाल ही में डॉक्यू-सीरीज़ एंग्री यंग मेन: द सलीम-जावेद स्टोरी में नज़र आए। तीन भागों वाली यह डॉक्यूमेंट्री 20 अगस्त, 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गई। इसमें सलीम खान और जावेद अख्तर की लोकप्रिय पटकथा लेखन जोड़ी के सफ़र को दिखाया गया है। बता दें कि एंग्री यंग मेन का निर्देशन नम्रता राव ने किया है और इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है। डॉक्यू-सीरीज़ में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, करण जौहर, शबाना आज़मी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और अन्य के इंटरव्यू में भी शामिल हैं।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT