होम / Women's reservation: महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट बैठक ने दी मंजुरी, इस डेट को संसद में हो सकता है पेश

Women's reservation: महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट बैठक ने दी मंजुरी, इस डेट को संसद में हो सकता है पेश

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 22, 2024, 9:02 pm IST
Women's reservation: महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट बैठक ने दी मंजुरी, इस डेट को संसद में हो सकता है पेश

India News (इंडिया न्यूज),Women’s reservation: संसद के विशेष सत्र के बीच आज सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई है। जिसमें मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी कैबिनेट की इस अहम बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि, महिला आरक्षण विधेयक को 20 सितंबर(बुधवार) को संसद में पेश भी किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट द्वारा महिलाओं के लिए 33 फीसदी महिला आरक्षण की मंजूरी दी गई है।

पीएम को धन्यवाद देने आ सकती हैं महिलाएं

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षण विधेयक पास हो जाने के बाद दिल्ली के पास के इलाकों के हजारों की तादात में महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने को लेकर दिल्ली आ सकती हैं। दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर जो सांसद आए थे, वो दिल्ली के आसपास यानी (एनसीआर) के थे। साथ ही कहा गया कि, सांसदों को दिल्ली के आसपास के संसदीय क्षेत्रों से महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी सौपी गई है।

इन राज्यों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम

जानकारी के लिए बता दें कि, मौजूदा समय में लोकसभा में 78 महिला सांसद हैं, जो 543 संख्या का कुल 15 प्रतिशत से भी कम हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, असम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, मध्य प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पुडुचेरी सहित राज्य के कई विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम है।

बता दें कि, कुछ ही हफ्तों में कांग्रेस, बीजू जनता दल (BJD),भारत राष्ट्र समिति (BRS) सहित कई दलों ने महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने को लेकर की मांग उठा चुकी है।

ये भी पढ़ें – 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT