होम / Lok Sabha Seats: अब लोकसभा में कितने सीटों पर होते हैं चुनाव? कुल कितने उम्मीदवारों की एंट्री संभव

Lok Sabha Seats: अब लोकसभा में कितने सीटों पर होते हैं चुनाव? कुल कितने उम्मीदवारों की एंट्री संभव

Shanu kumari • LAST UPDATED : March 8, 2024, 4:46 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Seats: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरु हो गई है। सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकें हैं। पीएम मोदी जनता के समर्थन पाने के लिए लगातार दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इन दिनों भारत जोड़ों न्याय यात्रा में जुटे हैं। एक ओर सत्ताधारी बीजेपी पार्टी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन है। तो वहीं विपक्षी पार्टियां इंडिया गठबंधन में शामिल है। हालांकि कुछ पार्टियां स्वतंत्र रुप से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। क्योंकि उनकी गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमती नहीं बन पा रही है।

Also Read:- “गारंटी देता हूं अगले शिवरात्रि पर” भारत मंडपम में बोले पीएम मोदी

लोकसभा में कितनी सीटें

बता दें कि संविधान बनाते समय लोकसभा में कुल सदस्यों की अधिकतम संख्या 550 रखी गई थी। हालांकि वर्तमान में 543 सीटों पर ही चुनाव होते हैं। 1952 से लेकर साल 2020 तक 2 अतिरिक्त सीटों पर सदस्य होते थें। जिसे संविधान संशोधन अधिनियम 2019 के द्वारा खत्म कर दिया गया। यह सदस्य भारत सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा एंग्लो-इंडियन समुदाय से आते थें। फिलहाल 530 राज्य और 13 सीट केंद्र शासित प्रदेश की सीटें हैं। इसके अलावा पांच सीटों को अभी भी पीओके और चीन द्वारा कब्जे में लिए गए भारत के हिस्से के लिए रिजर्व रखा गया है।

Also Read:- महिला दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर इन योजनाओं का किया जिक्र

किस राज्य के कितने सीट

बता दें कि सीटों का बंटवारा राज्य के जनसंख्या के मुताबिक किया गया था। जिसमें सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश को 80 सीट, महाराष्ट्र के पास 48 सीटें हैंष वहीं पश्चिम बंगाल के पास 42 सीटें और बिहार के पास फिलहाल 39 सीटें हैं। वहीं सबसे कम मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के पास केवल 1 सीटें हैं। केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली के पास सबसे अधिक 7 और दमन-दीव के पास 2 सीटें हैं। इसके अलावा सभी केंद्र शासित प्रदेश की 1 सीटें लोकसभा में हैं। बता दें कि 2026 में लोकसभा सदस्यों की संख्या पर समीक्षा संभव है।

Also Read:- कांग्रेस के बागी विधायकों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, इस दिन हो सकती है सुनवाई

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.