होम / Mohan Yadav: कौन है मोहन यादव? जिन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश का सीएम

Mohan Yadav: कौन है मोहन यादव? जिन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश का सीएम

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 11, 2023, 6:15 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने डॉ. मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना है। इस महीने की शुरुआत में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 166 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की थी। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। वह पहली बार 2013 में इसी सीट से विधायक बने थे। उन्होंने 2018 और 2023 में इसी सीट से विधानसभा चुनाव जीता। मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।

  • मोहन यादव ने 2023 के चुनाव में 13000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।
  • मध्य प्रदेश विधानसभा की वेबसाइट के मुताबिक, मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को हुआ था। उनका जन्म उज्जैन में हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है।
  • उनकी शादी सीमा यादव से हुई है। उनके दो बेटे और एक बेटी है।
  • मोहन यादव के पास बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए और पीएचडी समेत कई शैक्षणिक डिग्रियां हैं।
  • शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।
  • निवर्तमान वित्त मंत्री और मंदसौर से दो बार के विधायक जगदीश देवड़ा और रीवा से निवर्तमान जनसंपर्क मंत्री विधायक राजेंद्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री चुना गया है।
  • पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है।
  • मोहन यादव अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। उनकी नियुक्ति के साथ, भाजपा को ओबीसी समुदाय को लुभाने की उम्मीद है। जो मध्य प्रदेश में आधे से अधिक मतदाताओं का हिस्सा है।
  • मोहन यादव की छवि साफ-सुथरी है और उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन प्राप्त है।
  • मोहन यादव राज्य के कुश्ती संघों में भी सक्रिय हैं।
  • मोहन यादव की संपत्ति माई नेता के मुताबिक, 31 करोड़ 97 लाख 18 हजार 126 रुपये है।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sushil Modi Death: सुशील मोदी का आखिरी संदेश, राम मंदिर आंदोलन पर कही थी यह बात- Indianews
Israel Hamas War: हमास लड़ाकों का है गाजा में मरने वालों की संख्या का लगभग आधा हिस्सा, नेतन्याहू ने किया दावा -India News
Iraq Terrorist Attack: इराक में आतंकवादियों ने सेना चौकी पर किया हमला, 5 सैनिक मारे गए- Indianews
BCCI ने टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया आमंत्रित, टी20 विश्व कप के बाद टीम को मिलेगा नया कोच- Indianews
United Nations: गाजा में पहला अंतराष्ट्रीय यूएन स्टाफ सदस्य मारा गया, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताया दुख -India News
Haryana: गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर पड़ोसी से हुई बहस के बाद गाड़ी से कुचला, एक व्यक्ति की मौत- Indianews
CUET UG Admit Card: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाउनलोड -India News
ADVERTISEMENT