होम / MP Assembly Election 2023: एमपी कांग्रेस ने जारी की विधायकों की दूसरी सूची, 88 नामों का किया एलान

MP Assembly Election 2023: एमपी कांग्रेस ने जारी की विधायकों की दूसरी सूची, 88 नामों का किया एलान

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 20, 2023, 6:36 am IST

India News (इंडिया न्यूज),MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा को लेकर देश की सियासत में जबरदस्त गरमाहट देखने को मिल रही है। जहां अब ये लड़ाई सिधे भाजपा और कांग्रेस के बीच की चल रही है। वहीं देखा जाए तो चुनावी मैदान में कांग्रेस ने एक और दांव खेला और अपने विधायकों की दूसरी सूची का एलान कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। पिछली लिस्ट में तीन नाम बदले गए हैं। 230 में से 229 पर नाम सामने आ गए हैं। आमला सीट पर अब तक निर्णय नहीं हो सका है।

मुख्य सीटों पर कांग्रेस का दांव

जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन आई थी। पहली सूची में कई सीटों पर विरोध और बगावत के बाद कई दौर की बैठक के बाद यह नाम तय किए गए हैं। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसमें 69 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पांच विधायकों के टिकट काट दिए थे। पहली सूची में अधिकतर जगह पूर्व प्रत्याशियों को ही मौका दिया गया। गुरुवार रात कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। जिसमें कांग्रेस ने दांव खेलते हुए तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले। दतिया में अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति को दोबारा टिकट दिया है।

कुछ सीट पर बदलाव

जानकारी के अनुसार बता दें कि, कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की है जिसको लेकर कई सारी बातें सामने आ रही है। वहीं कुछ सीटों के बदलाव की बात करें तो निवास से कांग्रेस विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने अपनी सीट बदल ली है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित निवास सीट पर कांग्रेस ने चैन सिंह वारखेड़ को प्रत्याशी बनाया। डॉ. अशोक मर्सकोले अनुसूचित जनताति के लिए आरक्षित मंडला सीट से चुनाव लड़ेंगे। निवास से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुरैना विधायक राकेश मवई का टिकट काट कर दिनेश गुर्जर को दिया। भोजपुर सीट पर पूर्व विधायक राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT