होम / MP Election 2023: 30 इंच के कैलाश ठाकुर ने किया मतदान, जानें कौन है ये वोटर

MP Election 2023: 30 इंच के कैलाश ठाकुर ने किया मतदान, जानें कौन है ये वोटर

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : November 17, 2023, 10:36 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), MP Election 2023: देश के कई प्रदेशों में चल रहे चुनाव को लेकर लोगों में काफी खुशी नजर आ रही है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 की बात करें तो यहां पर विशेष रुप से सभी वर्गो में जमकर उत्साह दिख रहा है। वहीं मंडला विधानसभा में एक ऐसा मतदाता है, जो कि इस समय काफी चर्चाओं में चल रहा है, जिनका नाम कैलाश ठाकुर है। कैलाश की लंबाई सिर्फ 30 इंच है। आज कैलाश मतदान करने में आए और सुर्खियों में बन गये।

कैलाश ठाकुर ने पहली बार किया मतदान

दरअसल कैलाश ठाकुर का जन्म 22 अप्रैल 2005 में हुआ था। जो कि अब ये 18 साल के हो गए हैं और शासकीय माध्यमिक शाला खड़ादेवरा में आकर उन्होंने शुक्रवार को काफी उत्साह के साथ मतदान किया है। आपको बता दें कि, कैलाश सामान्य युवाओं से अलग है। इनकी हाइट की बात करें तो ये सिर्फ 30 इंच है। कैलाश आठवीं पास भी हैं। कैलाश को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहली बार मौका मिला है, जिसके लिए वह काफी उत्साहित थे। कैलाश ने कहा कि वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के बाद उंगली पर लोकतंत्र का टीका लगाने के लिए काफी उत्सुक थे। आज मतदान करके यह उत्सुकता खत्म हो गई।

State News Hindi, राज्य की ताज़ा ख़बरें, Local News in Hindi, राज्य समाचार,  State News Live | ABP News

आज मतदान के लिए लोगों में थी खुशी

बता दें कि, मध्य प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है। इस बार लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। वहीं आंकड़ों की मानें तो उज्जैन में दोपहर तक ही वोटिंग प्रतिशत ने 70 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं मध्य प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। एक चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, जो मतदाता मतदान केन्द्र पर कतार में खड़े हैं, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। राज्य में चुनावी मैदान में 2,533 उम्मीदवार खड़े हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज इसमे शामिल हैं।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT