होम / MP News: जबलपुर में हुआ भयानक विस्फोट, 2 की मौत 13 गंभीर रुप से घायल

MP News: जबलपुर में हुआ भयानक विस्फोट, 2 की मौत 13 गंभीर रुप से घायल

Deepika Tiwari • LAST UPDATED : October 22, 2024, 3:29 pm IST
ADVERTISEMENT
MP News: जबलपुर में  हुआ भयानक विस्फोट, 2 की मौत 13 गंभीर रुप से घायल

MP News

India News (इंडिया न्यूज)  MP News:  मध्य प्रदेश में मंगलवार की सुबह जबलपुर के आयुध निर्माणी खमरिया के एफ 6 सेक्शन में पेकोरा बम उबालते समय आग लग गई। विस्फोट के वक्त बिल्डिंग में करीब 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। इसमें 2 की मौत बताई जा रही। वहीं हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

विस्फोट में कई लोग घायल

वहीं जानकारी के मुताबिक, सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल अस्पताल भेजा गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि जिन लोगों को महाकौशल अस्पताल रेफर किया गया है उनके नाम श्यामलाल और रणधीर हैं। दोनों की हालत गंभीर है, जिन लोगों को मामूली चोटें आई हैं उनका भी इलाज किया जा रहा है।

कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका

मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। पूरे मामले को लेकर आयुध निर्माणी खमरिया से जुड़े अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि रूसी पेकोरा बम उबाले जा रहे हैं। यह करीब 30-40 साल पुराना बम है। उबालने की प्रक्रिया हम काफी समय से कर रहे हैं।

UP Crime: फतेहपुर झाड़ी में मिला महिला और मासूम का शव, जांच में जुटी पुलिस

70,000 मुस्लिमों की गई जान! भारत के दुश्मन देश में मौत कर रहा है तांडव, जंग नहीं ये चीज ले रहा पाकिस्तानियों की जान

हिंदू धर्म को किसने कहा ‘दुष्ट’? चीख पड़ा ताकतवर देश का नेता, कही ऐसी बात पूरी दुनिया में मची हलचल

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT