होम / Shot The Parents जवान ने माता-पिता को मारी गोली, एक साल से नहीं गया था डयूटी पर

Shot The Parents जवान ने माता-पिता को मारी गोली, एक साल से नहीं गया था डयूटी पर

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 17, 2021, 3:38 pm IST

Shot The Parents
इंडिया न्यूज, भोपाल:

सेना के एक जवान ने गुस्से में अपने माता-पिता पर गोली दाग दी। गंभीर हालत में दंपति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मध्य प्रदेश के रीवा के लौर थाने के पिडरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी अभिषेक सेना में पदस्थ था लेकिन पिछले एक साल से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। इस कारण घर में विवाद रहता था।

भूतपूर्व सैनिक पिता अम्बिका लगातार उसे डयूटी पर वापस जाने के लिए कह रहे थे। इसी कारण अभिषेक को गुस्सा आ गया और उसने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से माता-पिता दोनों पर फायरिंग कर दी। घटना में अम्बिका पाण्डेय और उनकी पत्नी शीला पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

Also Read : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 आज जयपुर में

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.