होम / Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 13 बारातियों की मौत 22 घायल-Indianews

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 13 बारातियों की मौत 22 घायल-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 3, 2024, 2:12 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां राजस्थान से बारातआ रही थी औऱ एक हादसे में 13 लोगों की जान चली गई और 22 लोग घोयल हो गए। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

कान्स 2024 में Pakistan का जलवा, पहली मिस यूनिवर्स पाकिस्तान एरिका रॉबिन ने ढाया कहर -IndiaNews

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा 

13 लोगों की जान जा चुकी है वहीं घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा सहित कालीपीठ व राजगढ़ कोतवाली थाना और राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की वजह अंधेरा बताया जा रहा है। अंधेरे की वजह से ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और इस हादसे में कई लोगों ने जान गवा दी।
13 बारातियों की मौत 

मध्य प्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार भी घटना की जानकारी लगने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और वहां घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर एसपी को भी घायलों के उपचार को लेकर निर्देश दिए। मोर्चरी रूम में रखवाए गए सभी मृतकों के शव। राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि सभी लोग बाराती थे और शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। अस्पताल में हादसे के बाद चीख पुकार मची है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT