होम / Madhya Pradesh: दूसरी शादी को लेकर समझाया तो शख्स ने बहनोई को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh: दूसरी शादी को लेकर समझाया तो शख्स ने बहनोई को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Roshan Kumar • LAST UPDATED : June 14, 2023, 2:52 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Madhya Pradesh, मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बहनोई (बहन के पति) पर गोली चला दी। बहनोई उसे पुनर्विवाह करने से रोक रहा था जिसके बाद उसने बहनोई पर गोली चला दी। पीड़ित का फिलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार को जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके की है।

  • लाइसेंस वाले हथियार से गोली चलाई
  • आरोपी का नाम अशोक
  • गले में लगी गोली

आरोपी की पहचान अशोक के रूप में हुई है और उसकी पत्नी की एक साल पहले मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह अपने बहनोई रणछोर वाल्मीकि से दोबारा शादी करने के लिए जोर दे रहा था।

गले में लगी थी गोली

मुरैना के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अतुल सिंह ने कहा कि मंगलवार (13 जून) सुबह करीब साढ़े आठ बजे हमें सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत प्रेम नगर इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हम पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो रणछोर घायल अवस्था में पड़ा था। उसके गले में गोली के निशान थे।

लाइसेंस रद्द की कार्रवाई जारी

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला की अशोक अपनी पत्नी की मौत के बाद दोबारा शादी करने पर जोर दे रहा था। रणछोड़ ने उसे समझाने की कोशिश की जिसके बाद अशोक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया और जांच पड़ताल की। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी चल रही है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

INDW vs SAW: Shafali Verma का महिला क्रिकेट में बजा डंका, वीरेंद्र सहवाग के स्टाइल में किया ये कारनामा -IndiaNews
Kolkata: कोलकाता में अमानवीय चेहरा, मोबाइल चोरी के शक में शख्स को बांधकर पीट-पीटकर मार डाला -IndiaNews
Bengal Governor: बंगाल के राज्यपाल और ममता बनर्जी के बीच टकराव बढ़ा, सीएम के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज -IndiaNews
South China Sea: ‘बलपूर्वक यथास्थिति बदलने का विरोध…’, भारत ने दक्षिण चीन सागर तनाव पर रखा पक्ष -IndiaNews
Haryana: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लाखों फर्जी छात्र, CBI ने उनके खिलाफ दर्ज की एफआईआर -IndiaNews
Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली आवास पर तोड़फोड़, पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया -IndiaNews
Bengal School Job Case: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बंगाल स्कूल जॉब मामले में दस्तावेजों से भरी बोरी जब्त -IndiaNews
ADVERTISEMENT