होम / MP News: मध्य प्रदेश क एक ऐसा किला यहां जो भी गया वापस नहीं आया, जानिए रहस्ययों से भरी इसकी कहानी

MP News: मध्य प्रदेश क एक ऐसा किला यहां जो भी गया वापस नहीं आया, जानिए रहस्ययों से भरी इसकी कहानी

Deepika Tiwari • LAST UPDATED : September 12, 2024, 8:53 pm IST

MP News

India News MP(इंडिया न्यूज) क्या आप कभी भारत की इन रहस्यमयी जगहों पर जाने की हिम्मत जुटा पाएंगे जहां लोगों को दिन में भी अकेले जाना डरावना लगता है। आपको बता दें कि भारत की इन रहस्यमयी जगहों को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि लोग शाम के वक्त भी इन जगहों पर जाने से कतराते हैं। इन्हीं रहस्यमयी जगहों में से एक है वो किला जहां एक बार पूरी बारात ही गायब हो गई थी।

जी हां, आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे। जब आपको पता चलेगा कि इस जगह घूमने आई बारात अचानक गायब हो गई। चलिए इस बात से पर्दा उठाते हुए आपको बता देते हैं कि ये किला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित गढ़कुंडार का किला है। जो अपने रहस्य के कारण लोगों के बीच काफी डर और कौतूहल का विषय बना हुआ है।

गढ़कुंडार का रहस्य

गढ़कुंडार किले के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों के अनुसार ये किला बेहद रहस्यमयी है। वो बताते हैं कि काफी समय पहले यहां पास के गांव से एक बारात आई थी जो किले के अंदर घूमने गई थी। घूमते-घूमते वे लोग किले के तहखाने में चले गए। जिसके बाद वे अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। आपको बता दें कि बारात के उन 50-60 लोगों का आज तक पता नहीं चल सका। लेकिन उसके बाद यहां घटित होने वाली कुछ ऐसी रहस्यमयी और खतरनाक घटनाओं के कारण किले के नीचे के दरवाजे बंद कर दिए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय भूल से भी किले के पास नहीं जाना चाहिए, क्योंकि आज तक तरह-तरह की अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं।

भूलभुलैया जैसा है गढ़कुंडार किला

यह रहस्यमयी किला किसी भूलभुलैया से कम नहीं है। अगर इसके बारे में पूरी और सही जानकारी न हो तो इसके अंदर जाने पर कोई भी खो सकता है। गौरतलब है कि किले के अंदर अत्यधिक अंधेरा होने के कारण यह काफी डरावना लगता है। आज तक हर व्यक्ति इसके अंदर अकेले जाने से डरता है। कहा जाता है कि किले के नीचे एक अमूल्य खजाना छिपा है, जिसकी तलाश में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रचलित मान्यताओं की मानें तो इस किले के अंदर कई किलो सोना छिपा हुआ है। इसके अलावा दुनिया में कई ऐसे किले हैं, जो इतने रहस्यमयी हैं कि उनके बारे में कोई ठीक से नहीं जानता।

गौरतलब है कि इस रहस्यमयी और डरावने किले में पांच मंजिला इमारतें हैं, तीन मंजिल ऊपर और दो मंजिल जमीन के नीचे। लेकिन आज तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इसे कब और किसने बनवाया था। फिर भी इस किले को 1,500 से 2,000 साल पुराना माना जाता है।

इस किले की संरचना बेहद विचित्र है

विशेषज्ञों के अनुसार, यहां बुंदेलों और खंगारों जैसे कई शासकों ने राज किया। आपको बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से बनाया गया यह किला एक बेजोड़ मिसाल है, जिसे देखकर लोग बेहद सशंकित हो जाते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस किले को इस तरह से बनाया गया है कि यह चार-पांच किलोमीटर दूर से तो दिखाई देता है, लेकिन इसके पास जाते ही यह दिखना बंद हो जाता है। जिसके कारण इसे भारत के सबसे रहस्यमयी किलों में गिना जाता है।

इस किले से जुड़ी कहानियां

इस किले से जुड़ी एक कहानी के अनुसार, बहुत समय पहले पास के गांव से एक बारात यहां भ्रमण के लिए आई थी। भ्रमण के दौरान बारात तहखाने में चली गई, जिसके बाद बारात में शामिल सभी लोग अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गए और आज तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद कई अन्य घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद किले के नीचे जाने वाले सभी दरवाजे बंद कर दिए गए।

Churu Accident News:टायर फटने से हुआ दर्दनाक हादसा! श्रद्धालुओं की कार पलटने से 3 की मौत

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT